4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चप्पल में मोबाइल छिपाकर JEE परीक्षा देने की कोशिश, नकल करते पकड़ा गया परीक्षार्थी, ऐसे हुआ खुलासा…

JEE Mains Cheating Case: परीक्षार्थी ने अपनी चप्पल को काटकर उसमें मोबाइल फोन छिपा रखा था। बायो-ब्रेक के बाद जब वह वाशरूम से वापस लौट रहा था, तब उसके चलने के तरीके ने सुरक्षा गार्ड को शक में डाल दिया।

2 min read
Google source verification
चप्पल में मोबाइल छिपाकर JEE परीक्षा देने की कोशिश, नकल करते पकड़ा गया परीक्षार्थी, ऐसे हुआ खुलासा...(photo-patrika)

चप्पल में मोबाइल छिपाकर JEE परीक्षा देने की कोशिश, नकल करते पकड़ा गया परीक्षार्थी, ऐसे हुआ खुलासा...(photo-patrika)

JEE Mains Cheating Case: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में जेईई मेन्स परीक्षा के दौरान नकल का अनोखा मामला सामने आया है। एक परीक्षार्थी ने चप्पल के अंदर मोबाइल फोन छिपाकर परीक्षा देने की कोशिश की, लेकिन उसकी चाल ही उसे पकड़वा गई। सुरक्षा गार्ड की सतर्कता से पूरा मामला उजागर हो गया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक परीक्षार्थी ने अपनी चप्पल को काटकर उसमें मोबाइल फोन छिपा रखा था। बायो-ब्रेक के बाद जब वह वाशरूम से वापस लौट रहा था, तब उसके चलने के तरीके ने सुरक्षा गार्ड को शक में डाल दिया।

JEE Mains Cheating Case: घसीटकर चलने से हुआ संदेह

ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड की नजर जैसे ही परीक्षार्थी पर पड़ी, उसे उसके चलने का तरीका असामान्य लगा। सामान्य तौर पर चलने के बजाय वह अपनी चप्पल को घसीटते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था, जिससे गार्ड को तुरंत संदेह हुआ कि कुछ गड़बड़ है। सतर्कता दिखाते हुए गार्ड ने उसे वहीं रोक लिया और चप्पल उतरवाकर बारीकी से जांच की। जांच के दौरान सामने आया कि चप्पल को अंदर से काटकर उसमें मोबाइल फोन छिपाया गया था। जैसे ही य

बायो ब्रेक के दौरान रची गई साजिश

बताया जा रहा है कि परीक्षार्थी बायो-ब्रेक के लिए वाशरूम गया था और वहीं से मोबाइल को चप्पल में छिपाकर वापस आया। इससे पहले एंट्री के समय और बाद में हुई जांच के दौरान वह चप्पल को उतारकर बचने में सफल हो गया था। एंट्री के समय मेटल डिटेक्टर से जांच के दौरान परीक्षार्थी ने चप्पल उतार दी थी, जिससे मोबाइल का पता नहीं चल सका। बायो-ब्रेक के बाद भी उसने यही तरीका अपनाया, लेकिन अंत में उसकी चालाकी पकड़ में आ गई।

अधिकारियों को दी गई सूचना

मामले का खुलासा होते ही सुरक्षा गार्ड ने तुरंत कमांडिंग ऑफिसर, एडमिन मैनेजर और अन्य पर्यवेक्षकों को जानकारी दी। इसके बाद पूरे घटनाक्रम की सूचना परीक्षा प्रबंधन को दी गई। प्रबंधन के निर्देश पर डायल 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परीक्षार्थी को अपने साथ थाने ले गई। पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परीक्षा केंद्र में सख्ती बढ़ी

इस घटना के बाद परीक्षा केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने साफ किया है कि नकल के मामलों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। यह मामला दिखाता है कि नकल करने के लिए किस तरह नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्रों पर और अधिक सतर्कता और कड़ी निगरानी की जरूरत महसूस की जा रही है।