2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilai News: अब पैन कार्ड बनवाना नहीं होगा आसान, आधार के अलावा कई दस्तावेज जरूरी, देखें लिस्ट

Bhilai News: अब पैन के लिए केवल आधार नहीं, बल्कि पूरी और पुख्ता पहचान जरूरी होगी। नई व्यवस्था में आधार कार्ड की अनिवार्यता बनी हुई है, लेकिन अब इसके साथ अन्य प्रमाणित दस्तावेज भी देने होंगे।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Apr 02, 2026

Bhilai News: अब पैन कार्ड बनवाना नहीं होगा आसान, आधार के अलावा कई दस्तावेज जरूरी, देखें लिस्ट

Bhilai News: भिलाई समेत पूरे देश में अब पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पहले की तुलना में ज्यादा सख्त कर दी गई है। आयकर विभाग ने पैन जारी करने के नियमों में बदलाव करते हुए दस्तावेजों की सूची को विस्तृत कर दिया है, ताकि फर्जी पैन कार्ड पर रोक लगाई जा सके।

आयकर विभाग ने पैन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया में बदलाव करते हुए दस्तावेजों की सूची को विस्तृत कर दिया है। पहले जहां केवल आधार और ओटीपी के जरिए घर बैठे पैन बन जाता था, अब कई मामलों में अतिरिक्त दस्तावेज और विस्तृत सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है।

नई व्यवस्था में आधार कार्ड की अनिवार्यता बनी हुई है, लेकिन अब इसके साथ अन्य प्रमाणित दस्तावेज भी देने होंगे। यानी अब पैन के लिए केवल आधार नहीं, बल्कि पूरी और पुख्ता पहचान जरूरी होगी।

आवेदन प्रक्रिया हुई सख्त

अब केवल ओटीपी आधारित त्वरित प्रक्रिया हर मामले में पर्याप्त नहीं होगी। कई आवेदनों में अतिरिक्त जांच जोड़ी गई है, ताकि फर्जी या एक से अधिक पैन बनने की संभावना को रोका जा सके। साथ ही आवेदन फॉर्म और प्रक्रिया को भी समय-समय पर अपडेट किया जा रहा है।

इनकी पड़ेगी जरूरत

पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस
जन्मतिथि प्रमाण: जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस
पता प्रमाण: आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, बिजली या पानी का बिल
नाम परिवर्तन की स्थिति में: मैरिज सर्टिफिकेट या गजट नोटिफिकेशन।

पैन-आधार लिंक अनिवार्य, नहीं तो होगा निष्क्रिय

पैन और आधार को लिंक करना अब भी जरूरी है। यदि दोनों लिंक नहीं हैं, तो पैन निष्क्रिय हो सकता है। ऐसी स्थिति में आयकर रिटर्न भरने, बैंकिंग और निवेश से जुड़े कार्य प्रभावित होंगे। साथ ही यदि पैन और आधार में नाम या अन्य जानकारी अलग-अलग है, तो भी परेशानी आ सकती है, इसलिए विवरण का मिलान जरूरी है।

बंद हो जाएंगे पैन कार्ड बनवाने के पुराने फॉर्म

पैन कार्ड बनवाने के लिए जो फॉर्म अभी इस्तेमाल किए जा रहे हैं, वे 1 अप्रैल से बंद हो जाएंगे। सरकार नए पैन एप्लीकेशन फॉर्म जारी करने वाली है। 1 अप्रैल 2026 के बाद पुराने फॉर्म के जरिए न तो नया पैन कार्ड बनेगा और न ही पुराने पैन कार्ड में कोई अपडेट (PAN Card Correction) हो पाएगा। ऐसे में अगर आप नए आवेदन करना चाहते हैं या पुराने कार्ड में कोई बदलाव (PAN Card Update) करवाना चाहते हैं, तो आपको नए फॉर्मेट का ही इस्तेमाल करना होगा।

पहले आधार और ओटीपी से पैन बन जाता था, लेकिन अब कई दस्तावेज जरूरी होंगे। इसका मकसद फर्जी पैन पर रोक लगाना और विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक मजबूत बनाना है।

सुरेश कोठारी, आयकर विशेषज्ञ