6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल में मेंटेनेंस बना बहाना? 5 लाख खर्च, फिर भी बच्चों को भटकना पड़ा, तीन साल बाद फिर शुरू हुई पढ़ाई

CG Government School Closure: भिलाई के फरीद नगर में स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल, सेजस भवन को 3 साल बाद फिर से अपने मूल भवन में शिफ्ट कर दिया गया है।

3 min read
Google source verification
स्कूल में मेंटेनेंस बना बहाना? 5 लाख खर्च, फिर भी बच्चों को भटकना पड़ा, तीन साल बाद फिर शुरू हुई पढ़ाई(photo-patrika)

स्कूल में मेंटेनेंस बना बहाना? 5 लाख खर्च, फिर भी बच्चों को भटकना पड़ा, तीन साल बाद फिर शुरू हुई पढ़ाई(photo-patrika)

CG Government School Closure: छत्तीसगढ़ के भिलाई के फरीद नगर में स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल, सेजस भवन को 3 साल बाद फिर से अपने मूल भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। बिना किसी आदेश के स्कूल को दूसरे भवन में शिफ्ट कर दिया गया था, जिससे पालकों को बच्चों को काफी परेशानी होने लगी।

पत्रिका ने इसको प्रमुखता से उठाया। जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग के बिना आदेश के स्कूल को 23 जुलाई 2023 से बंद कर दूसरे भवन में शिफ्ट कर दिया गया था। इस मामले में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शिक्षा संभाग, दुर्ग को शिकायत की गई, जिसके बाद विभाग में हडक़ंप मच गया।

पत्रिका की खबर का असर!

CG Government School Closure: स्कूल परिसर में लौटी रौनक

जांच के दौरान पता चला कि स्कूल भवन के मेंटनेंस के नाम पर जून 2023 में 5 लाख रुपए खर्च किए गए थे, लेकिन स्कूल भवन को मरम्मत करने के बाद ताला लगाकर दूसरे स्कूल भवन में शिफ्ट कर दिया गया। अब स्कूल को वापस अपने मूल भवन में शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे स्कूल परिसर में रौनक आ गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि फरीद नगर के सेजेस पूर्व माध्यमिक विद्यालय को मूल भवन में ही

विभाग ने जांच की शुरू

स्कूल के जिस भवन को छोड़ दिया गया था, उस भवन के मेंटनेंस के नाम पर जून 2023 में 5 लाख रुपए आया था। स्कूल भवन मरम्मत करने के बाद ताला लगाकर, दूसरे स्कूल भवन में बिना शासन या जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग के आदेश के शिफ्ट कर दिया गया। अंग्रेजी माध्यम स्कूल के नए भवन में हिंदी माध्यम स्कूल को शिफ्ट करने का फैसला किसने लिया, इसको लेकर विभाग ने जांच शुरू की।

भौतिक सत्यापन कराने की मांग

वीपी शर्मा ने शिकायत में बताया कि स्कूल में पहले जो सामग्री थी, वह भी इधर-उधर हुई है। पहले के स्टाफ और प्रधान पाठक और वर्तमान प्रधान पाठक और स्टाफ की मौजूदगी में सामानों का भौतिक सत्यापन किया जाए। इससे सामानों में क्या गड़बड़ी हुई है, उसका खुलासा हो जाएगा। इससे स्कूल का सामान वापस स्कूल भवन में पहुंच जाएगा। स्कूल के सामान की रिकवरी करने की मांग की गई।

डीईओ ने कहा-जारी नहीं किए आदेश

इस मामले में जब जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग, अरविंद मिश्रा से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि पूर्व माध्यमिक स्कूल, फरीदनगर सेजस, स्कूल भवन में ताला लगाकर, दूसरे भवन में शिफ्ट करने को लेकर डीईओ ऑफिस से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। इस मामले में कलेक्टर, दुर्ग को जनदर्शन में राज्य पेंशनर व कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के कोषाध्यक्ष रूद्रा नारायण ने शिकायत की।

उन्होंने शिकायत में कहा कि भवन में पहले लाखों रुपए खर्च किया गया, इसके बाद फरीद नगर के सेजेस स्कूल को दूसरे भवन में शिफ्ट किया गया। अब वहां बच्चों को परेशानी हो रही है। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए। जिला शिक्षा अधिकारी ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि फरीद नगर के सेजेस पूर्व माध्यमिक विद्यालय को मूल भवन में ही लगाया जाए।