
घर वालों का इतना खौफ.. दीवार से टकराई कार तो डांट के डर से छात्र ने टावर से कूदकर दे दी जान ( Photo - Patrika AI)
Bhilai Suicide News: दुर्ग भिलाई के नंदिनी थाना क्षेत्र में वाहन क्षतिग्रस्त होने के बाद तनाव में आए छात्र ने आखिरकार मौत को गले लगा लिया। सोमवार को एक 21 वर्षीय युवक ने बीएसपी अस्पताल के पीछे स्थित बीएसएनएल टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। ( Bhilai crime news) मृतक की पहचान आकाश चंद्रिका पुरे, निवासी सडक़ नंबर-6, मकान नंबर-3ए, टाउनशिप, नंदिनी नगर (दुर्ग) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डांट खाने का डर इतना था कि उसे खौफनाक कदम उठा लिया।
पुलिस के अनुसार, युवक डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर का छात्र था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक दिन पहले उसने घर के पास वाहन को दीवार से टकरा दिया था, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। इस घटना के बाद वह मानसिक तनाव में था। परिजन घर पर मौजूद नहीं थे और संभावित डांट के डर से उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने भी मृत्यु का कारण आत्महत्या बताया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
इधर भिलाई सुपेला थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रही एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके निवास स्थान ग्राम जेवरा सिरसा से पकडक़र न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण के अनुसार, प्रार्थी सृजन कन्हैया पांडेय, निवासी हाउसिंग बोर्ड कोहका ने सूचना दी थी कि मोहन रामटेके (42) 28 मार्च को अपने घर में मृत अवस्था में पाए गए थे।
प्रारंभिक मर्ग जांच के दौरान मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी महिला मृतक से एक लाख रुपए की मांग को लेकर लगातार घर जाकर और फोन के माध्यम से उसे प्रताडि़त कर रही थी। इसी मानसिक दबाव के चलते मोहन रामटेके ने आत्महत्या कर ली।
Published on:
07 Apr 2026 01:41 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
