भिलाई

CG Monsoon 2024: भीषण गर्मी के बीच मानसून को लेकर बड़ी खुशखबरी, इस दिन से बिगड़ेगी मौसम की चाल…रहें Alert

CG Monsoon 2024: मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल मानसून समय पर छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है। मानसून एक जून तक केरल में प्रवेश कर सकता है।

2 min read
May 16, 2024

CG Monsoon 2024: प्रदेश में बुधवार को रायगढ़ के बाद दुर्ग सबसे गर्म जिला रहा। रायगढ़ में जहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं दुर्ग में पारा 40.4 डिग्री दर्ज हुआ। इनके अलावा अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। न्यूनतम पारा दुर्ग जिले में औसत से 4 डिग्री की गिरावट के बाद 23.4 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दुर्ग जिले में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। अंधड़ चलने व कुछ पॉकेट में बारिश की गतिविधियां भी हो सकती हैं।

भिलाई में बुधवार को हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। फिलहाल जिले में लू के आसार नहीं है पर गर्म लपटों ने बेचैनी बढ़ाई हुई है। सुबह 7 बजे से ही गर्म हवाएं चलना शुरू है, जो दोपहर होते तक चिलचिला देने वाली गर्मी में बदल जा रही है।

Chhattisgarh Monsoon Update:मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि अभी दुर्ग जिले में भले ही तेज गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से दो डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान मंगलवार के मुकाबले एक डिग्री लुढ़का है। अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी से बारिश की गतिविधियों में भी बढ़त देखने को मिल सकती है।

CG Monsoon Update 2024: जानिए कहां कितना तापमान

रायपुर - 39.3
बिलासपुर - 39.1
पेंड्रारोड - 38.3
दुर्ग - 40.4
अंबिकापुर - 39.6

CG Monsoon Update Today: इस बार समय पर मानसून

मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल मानसून समय पर छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है। मानसून के 16 जून तक जगदलपुर पहुंचने की संभावना है वहीं सबकुछ ठीक रहा तो 20 जून तक मध्य छत्तीसगढ़ यानी रायपुर और दुर्ग संभाग में मानसून की बारिश की शुरुआत हो सकती है। मानसून एक जून तक केरल में प्रवेश कर सकता है। फिलहाल बंगाल की खाड़ी में तैयार हुए सिस्टम से मानसून का आगाज हो गया है।

Published on:
16 May 2024 01:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर