31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Monsoon Update: केरल के बाद छत्तीसगढ़ में होगी मानसून की एंट्री, गरज-चमक के साथ होगी जोरदार बारिश….Alert जारी

CG Monsoon Update: मौसम विभाग ने कहा है कि इससे पहले प्री-मानसून के तहत मई के बचे हुए दिनों में 5 से 7 दिन हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल तापमान में बहुत ज्यादा वृद्धि की संभावना कम है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 15 May 2024, 1:53 PM IST

CG Monsoon Update

CG Monsoon Update: बंगाल की खाड़ी में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। सबकुछ ठीक रहा तो 18 जून के आसपास दुर्ग संभाग में मानसून की बारिश होगी। एक जून तक मानसून केरल पहुंचने की संभावना है। अभी तक की स्थिति में अलनीनो भी सक्रिय नहीं है, ऐसे में इस साल मानसून समय पर पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने कहा है कि इससे पहले प्री-मानसून के तहत मई के बचे हुए दिनों में 5 से 7 दिन हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल तापमान में बहुत ज्यादा वृद्धि की संभावना कम है। मंगलवार को दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री की गिरावट के बाद 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सुबह 8 बजे से ही तेज धूप महसूस होने लगी। हालांकि दोपहर में कुछ देर के लिए बादल भी छा गए। इधर, रात का न्यूनतम पारा भी सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट के बाद 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने दुर्ग संभाग में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की भी संभावना जताई है।

यह भी पढ़े: Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में इस दिन मानसून देगी दस्तक, IMD ने बताई तारीख…रहें सावधान

Chhattisgarh Monsoon News: अभी तक लू के हालात नहीं

फिलहाल दुर्ग और रायपुर जिलों में दिन का पारा 43.8 डिग्री सेल्सियस के ऊपर नहीं गया है। इसके अलावा मई में हुई वर्षा ने भी नमी बढ़ाई और तापमान इससे ऊपर नहीं गया। इस लिहाज से खत्म होते मई में इस साल लू चलने की संभावना कम ही है। ऐसी ही मौसम की घटनाएं पिछले साल भी हुई थी, जब मई में लू नहीं चली थी, लेकिन जून के महीने में गर्मी ने लोगों को खूब बेचैन किया था। सबसे गर्म दिन 21 जून रहा था, जिसमें तापमान 45.3 डिग्री दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़े: Weather Update: नए सिस्टम की एंट्री! अगले 5 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, चेतावनी जारी