भिलाई

CG Monsoon 2025: जुलाई के पहले सप्ताह में टूटेंगे मानसून के कई रिकॉर्ड, अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

CG Monsoon 2025: प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई है। इस बीच मौसम विभाग ने जुलाई के पहले सप्ताह में रिकॉर्ड बारिश का अनुमान जताया है। इसे लेकर चेतावनी जारी हुई है...

2 min read
Jun 29, 2025
बारिश का दौर जारी (Photo source- Patrika)

CG Monsoon 2025: पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। इसी के साथ ही कहीं-कहीं तेज बारिश हो रही हैं तो वहीं कहीं कहीं गिरकर थम जा रहा है। हालांकि अब ऐसा नहीं होगा। मौसम विभाग ने जुलाई के पहले सप्ताह में ही भारी से अतिभारी बारिश का अनुमान जताया है। अगर ये अनुमान सटिक रहा तो पूराने रिकॉर्ड टूट जाएंगे। भारी बारिश को लेकर पूरे प्रदेश में चेतावनी जारी हुआ है।

Monsoon 2025: रुक-रुककर हो रही बारिश

दुर्ग जिले के लिए मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। दो दिन से दिन और रात में रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। शुक्रवार की रात को जिले में 8.6 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे अगले दिन शनिवार को दिन का तापमान औसत से 3.8 डिग्री की गिरावट के बाद 29.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

हवा में ठंडक

तापमान की गिरावट के बाद मौसम खुशनुमा हो गया और हवा में ठंडक बढ़ गई। शनिवार को दोपहर में पहले हल्की बूंदाबांदी हुई, इसके बाद शाम को बारिश थोड़ी बढ़ी और झड़ी जैसा रूप ले लिया। शाम 5.30 बजे तक 2.3 मिमी. बारिश दर्ज हुई। यह अषाढ़ की पहली अच्छी बारिश रही, जिससे गर्मी और उमस से राहत पहुंचाई।

CG Monsoon 2025: दुर्ग में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दुर्ग जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी में कहा है कि, अगले पांच दिन जिले में मानसून की गतिविधियां जारी रहेंगी। इस बीच हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी. प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना बन रही है।

आज ऐसे रहेगा दुर्ग जिले का मौसम

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, दुर्ग जिले में रविवार को भी तापमान गिरते क्रम में रहेगा। प्रबल संभावना है कि जिले में अच्छी बारिश होगी। दिनभर बादल छाए रहेंगे और बारिश कराएंगे। इस समय ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

Published on:
29 Jun 2025 11:44 am
Also Read
View All

अगली खबर