भिलाई

CG Fire Accident: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन घंटे की कड़ी मशक्त के बाद पाया काबू…

CG Fire Accident: फैक्ट्री में रखा सारा सामान जल गया। फैक्ट्री में आग कैसे लगी इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Aug 2024, 12:50 PM IST
CG fire accident: bhilai news chhattisgarhnews

CG Fire Accident: दुर्ग जिले के कुम्हारी अकोला स्थित कार्टेल मेडिसिन फैक्ट्री में बुधवार शाम 4 बजे भीषण आग लग गई। भीषण आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री में रखा सारा सामान जल गया। फैक्ट्री में आग कैसे लगी इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। एसडीआरएफ कमांडेंट नागेन्द्र सिंह ने बताया कि शाम को आगजनी की सूचना मिली।

तत्काल मौके पर अग्नि शमन दल को भेजा गया। फैक्ट्री में डिस्पोजल मास्क बनाया जाता है। मौक पर 15 जवान और चार गाड़ियों को भेजा गया। करीब तीन घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। वहीं आग लगने से फैक्ट्री को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

CG Fire Accident: इससे संबंधित और भी खबरें

टाइटेनियम स्क्रैप फैक्ट्री में लगी भीषण आग

भिलाई में हथखोज लाइट इडस्ट्रीयल एरिया में राजीव नगर स्थित शिवम हाइटेक स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे अचानक आग लग गई। आग अंदर रखे टाइटेनियम धातु के स्क्रेप में लगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

रायपुर में बड़ा हादसा.. पेपर मिल में लगी भीषण आग

मंदिरहसौद इलाके के एक पेपर मिल में भीषण आग लग गई। इससे लाखों का माल देखते ही देखते खाक हो गया। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब 5 घंटे में आग को बुझा लिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

Updated on:
22 Aug 2024, 12:50 PM IST
Published on: