CG News: पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग के कथन पर 7 साल के बच्चे को भी आरोपी बना दिया। शुक्रवार को दोनों को बाल न्यायालय में पेश किया गया...
CG News: 6 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 13 साल के नाबालिग के साथ 7 साल के बच्चे के खिलाफ भी अपराध दर्ज कर लिया। ( CG news ) मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। बाल न्यायालय से फटकार पड़ने पर पुलिस को गलती समझ में आई और उसे सुधारने में जुट गई।
सुपेला पुलिस ने 6 साल की बच्ची की शिकायत पर 13 वर्षीय नाबालिग को आरोपी बनाकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो नाबालिग ने अपने कथन में 7 साल के बच्चे का नाम लिया और पुलिस को बताया कि उसने भी बच्ची के साथ छेड़छाड़ की है। पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग के कथन पर 7 साल के बच्चे को भी आरोपी बना दिया। शुक्रवार को दोनों को बाल न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 13 साल के नाबालिग को बालसंप्रेक्षण गृह भेज दिया।
सुपेला पुलिस दोनों बच्चों को लेकर कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने पुलिस से पूछा कि 7 साल के बच्चे को खिलाफ कैसे अपराध दर्ज कर दिया। तब पुलिस हड़बड़ा गई। न्यायालय ने मौखिक निर्देश देते हुए कहा कि 7 साल के बच्चे को भले ही गवाह बनाओ, लेकिन आरोपी नहीं। न्यायालय ने पुलिस को सुधार कर डायरी लाने की नसीहत दी।
शनिवार को कोर्ट में जानकारी हुई कि 7 साल के बच्चे के खिलाफ सुपेला पुलिस ने अपराध दर्ज कर दिया है। यह गलत है। पुलिस को कानून के बारे में जानकारी नहीं रहती। 12 साल से कम उम्र के बच्चों के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं होता है।
टीआई विजय यादव, खेल-खेल में बच्चों का मामला था। रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। उनकी काउंसलिंग करवा दिए हैं। उसमें कुछ नहीं है, मामला ठीक हो गया है।