भिलाई

CG News: दीपावली और छठ पूजा की तैयारी! गौरा विसर्जन को लेकर तालाबों की सफाई अभियान जारी…

CG News: भिलाई जिले में नगर निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा दीपावली और छठ पूजा को लेकर तालाबों की सफाई कराने अभियान चला रही हैं।

less than 1 minute read
Oct 17, 2025
CG News: दीपावली और छठ पूजा की तैयारी! गौरा विसर्जन को लेकर तालाबों की सफाई अभियान जारी...(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में नगर निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा दीपावली और छठ पूजा को लेकर तालाबों की सफाई कराने अभियान चला रही हैं। इसको लेकर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर त्यौहार को लेकर विशेष निर्देश दिए हैं। लक्ष्मी पूजन के दिन गौरा-गौरी पूजा शुरू होगी। बाद में प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।

CG News: गौरा विसर्जन को लेकर निगम हुआ सक्रिय

पूजन सामाग्री निकालने का कार्य खत्म होते ही बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा करने तालाबों तक पहुंचेगे। पूजा अर्चना में साफ-सफाई व्यवधान न हो। दीपावली और छठपूजा को लेकर आयुक्त ने सब इंजीनियरों को जिम्मेदारी दी है। जिस वार्ड में तालाब है, उस वार्ड के सब इंजीनियर तालाब सफाई के प्रभारी होंगे। तालाबों में छठ पूजा के लिए वे अस्थाई घाट का निर्माण करेंगे।

समीक्षा बैठक में आयुक्त ने कहा कि दीपावली के बाद मानव बल की कमी होती है। इसे ध्यान में रखते हुए अधिकारी रोस्टर तैयार कर अभी से ड्यूटी लगाए। साथ ही प्रकाश व्यवस्था की विशेष ध्यान रखे। निगम के हिंद नगर तालाब, कल्याणी मंदिर तालाब, मरोदा डेम, शिव तालाब, रूआबांधा तालाब, पुरैना तालाब और डुण्डेरा तालाब की सफाई नियमित किया जाना है।

Updated on:
17 Oct 2025 12:12 pm
Published on:
17 Oct 2025 12:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर