भिलाई

रेलकर्मियों से करोड़ों की ठगी… गैंगमैन ने पत्नी के साथ 40 से अधिक लोगों को लूटा, दोनों फरार

CG News: रेलवे के चतुर्थ श्रेणी गैंगमैन राहुल कुमार ने 40 से अधिक रेलवे कर्मियों को भारी मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपए ठग लिए और अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया..

less than 1 minute read
Nov 22, 2025

Fraud News: मोहन नगर थाना क्षेत्र में शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ( CG News ) रेलवे के चतुर्थ श्रेणी गैंगमैन राहुल कुमार ने 40 से अधिक रेलवे कर्मियों को भारी मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपए ठग लिए और अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।

Fraud News: 1 लाख रुपए निवेश पर लाखों का लाभ

मोहन नगर टीआई केशव कोसले के अनुसार, आरोपी राहुल कुमार ने अपने ही विभाग के कर्मचारियों को ‘उच्च रिटर्न’ का झांसा देकर निवेश करने के लिए तैयार किया। उसने दावा किया कि 1 लाख रुपए निवेश पर 10 हजार रुपए महीना 10 लाख निवेश पर 1 लाख रुपए महीना लौटाएगा।

जीता लोगों का भरोसा

विश्वास जमाने के लिए राहुल ने करीब एक वर्ष तक छोटी राशि निवेश करने वालों को लगातार मासिक भुगतान किया, जिससे लोगों का भरोसा बढ़ता गया। इसके बाद उसने बड़े अमाउंट निवेश कराने शुरू कराए। डोंगरगढ़ से बिलासपुर तक काम करने वाले कई रेलवे कर्मचारियों ने 3, 5, 10 और 15 लाख रुपए तक जमा कर दिए।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सभी राशि समेटकर फरार हो गया। अंतिम बार राहुल को रायपुर एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसके बाद उसका कोई सुराग नहीं है। पुलिस विभिन्न स्थानों में उसकी तलाश कर रही है।

Published on:
22 Nov 2025 06:15 pm
Also Read
View All