भिलाई

CG Road Accident: मार्निंग वाक पर निकले दंपती को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत…डरकर सड़क किनारे बैठा रहा मासूम

CG Road Accident: भिलाई में दर्दनाक हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई। दोनों सुबह सुबह अपने नातिन के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।

2 min read
May 23, 2024

CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के भिलाई से भीषण सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपती की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह घटना नंदिनी थाना अंतर्गत अहिवारा बस स्टैंड के पास का है।

बताय जा रहा है कि सड़क हादसे में घर के दोनों मुखिया नुमानसिंह साहू (58) पीरतीन बाई साहू (53) के जाने के सदमे से घर वालो को सांत्वना देने, पोस्टमार्टम एवं अंतिम संस्कार के कार्यक्रमों के लिए नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, समाजसेवी चंचल बाफना, पार्षद अनुज साहू, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका अहिवारा नरेंद्र यादव खड़े रहे। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घर पहुंच गए। मृतक पति-पत्नी के सभी लोगो के साथ अच्छा व्यवहार था, एक घर में दो लोगो की मृत्यु से नगर में शोक की लहर है।

Bhilai Road Accident: ट्रैक्टर से ट्रॉली अलग होने के बाद हादसा

CG Road Accident: घटना सुबह लगभग 6 बजे के आसपास की है। नंदिनी बाईपास पर आशा स्टूडियो के संचालक निमंत साहू अपनी पत्नी प्रीति साहू और नाती के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान खाद से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क से गुजर रही थी। तभी ट्रैक्टर और ट्रॉली को जोड़ने वाला ज्वाइंटर निकल गया, जिससे ट्रैक्टर ने अपना संतुलन खो दिया और सड़क किनारे चल रहे दंपति को कुचल दिया।

CG Bhilai Road Accident: कुछ दिन पहले मनाई थी सालगिरह

CG Road Accident: मृतक दंपती ने अपने छोटे बेटे चमन लाल साहू की 20 मार्च को धूमधाम से शादी की की। घटना के समय बेटा अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था। घटना की जानकारी मिलते ही सभी वापस अपने घर लौटे। 14 दिन पहले ही अपना 37 वां शादी की सालगिरह मनाई थी।

Bhilai Road Accident: पति-पत्नी ने साथ में तोड़ा दम

CG Road Accident: साथ सभी जगह जाते अंतिम समय में भी साथ चले गए। मृतक पति-पत्नी सभी जगह साथ आते जाते थे। घटना के समय भी दोनों साथ थे। अपने पीछे एक लड़की रानी साहू एवं बड़ा बेटा दुर्गेश साहू एवं छोटा बेटा चमन लाल को छोड़कर साथ चले गए। घटना के समय मृतक दंपती अपने साथ अपने बेटी के लड़के को भी साथ लेकर मॉर्निंग वॉक में गए थे। हादसे के वक्त नाती अलग चल रहा था, जिससे उसकी जान बच गई, घटना को प्रत्यक्ष रूप से देखते ही नाती काव्य साहू डर कर सड़क किनारे बैठ गया।

Published on:
23 May 2024 12:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर