भिलाई

CG Weather News: पश्चिमी विक्षोभ का असर कम.. अब तेजी से गिरेगा पारा, 2 दिन बाद शीतलहर की संभावना

CG Weather news: प्रदेश में एक बार फिर शीतलहर लौटने वाला है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो गया है। वहीं अब कल से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इससे आने वाले दिनों में शीतलहर चलने के आसार है…

less than 1 minute read
Dec 29, 2024
फाइल फोटो

CG Weather News: पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के साथ ही अब हवा की दिशा बदलने की संभावना है। इससे हवा की नमी कम होगी। वहीं एक बार फिर प्रदेश में शीतलहर चलने के आसार है। इससे पहले शनिवार को हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। जिससे ठंड का फिर से अहसास होने लगा। इससे पहले दिन में तेज गर्मी से लोग परेशान होते रहे।

CG Weather News: 2 जनवरी तक पारा 8 डिग्री गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि, रविवार से मौसम शुष्क हो सकता है। इससे प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कमी दोबारा से शुरू हो सकती है। 2 जनवरी तक दुर्ग जिले में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

CG Weather Update: बन सकती है शीतलहर की स्थिति

शीतलहर जैसी स्थिति फिर से बन सकती है। बहरहाल, शनिवार को दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ वहीं रात का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को दोपहर बेमेतरा जिले में करीब आधा घंटा झमाझम बारिश हुई। इसका असर दुर्ग जिले में भी देखने को मिला। शाम के वक्त हवा हल्की ठंडी हो गई। दोपहर बाद बदली भी छाई रही।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, हवा की नमी का कम घटने से रात के तापमान में एक बार फिर बड़ी गिरावट संभावित है। जनवरी में अच्छी ठंडक पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। उत्तर-पूर्व की ठंडी और शुष्क हवा फिर से प्रदेश में दाखिल होते ही ठंडक में इजाफा होना शुरू हो जाएगा।

Updated on:
29 Dec 2024 12:52 pm
Published on:
29 Dec 2024 12:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर