CG Weather Update : दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान सोमवार को 33.2 डिग्री के साथ सामान्य रिकॉर्ड किया गया।
भिलाई। CG Weather Update : दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान सोमवार को 33.2 डिग्री के साथ सामान्य रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट के बाद न्यूनतम पारा 21.0 डिग्री रहा। हफ्तेभर से जिले के तापमान में भारी उतार-चढ़वा जारी है। पारा कभी ३६ डिग्री पर पहुंच रहा है तो कभी 33 डिग्री। तापमान में आई गिरावट के बाद भी उमस कम नहीं हुई है।
मौसम शुष्क बना हुआ है। हवा की रफ्तार 3 किलोमीटर प्रतिघंटा बनी हुई है। इससे चिपचिपी गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि एक हफ्ता और उमस ऐसे ही बरकरार बनी रहेगी। हालांकि भिलाई टाउनशिप में शाम होते ही मौसम खुनशुमा हो रहा है। रात को हल्की ठंड महसूस होने लगी है।
दिन में भी पारा भिलाई पटरीपार से लगभग दो डिग्री तक कम है। लाखों पेड़ों से आई हरियाली के हीट आईलैंड इफेक्ट को कम रही है। विभाग ने फिलहाल अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन न होने की संभावना जताई है। तापमान के उतार-चढ़ाव से जिले में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी बनी हुई है। सर्दी, खुबार और जुकाम के मरीज बढ़े हैं।