
भिलाई। weather update : हवा में बढ़ी नमी की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि का क्रम गुरुवार से शुरू होने की संभावना बन रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभ मण्डल में 5.8 किमी ऊंचाई बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, लेकिन न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि का दौर शुरू हो सकता है।
गुरुवार को भी मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। बुधवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री की बढ़ोतरी के बाद ३२.२ डिग्री सेल्सियस पहुंचा गया। वहीं न्यूनतम तापमान अभी से सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ १६.४ डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को डोंगरगढ़ अधिकतम तापमान ३४.२ डिग्री सेेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।