भिलाई

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में जल्द होगी गर्मी की एंट्री, मौसम विभाग ने की नई भविष्वाणी…देखिए ताजा Update

CG Weather Update: दिन लंबा और रात छोटा होने का क्रम तेज हो गया है। पारा लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
less than 1 minute read
Feb 15, 2024
entry_of_summer_in_chhattisgarh.jpg

Weather Alert In CG: दिन लंबा और रात छोटा होने का क्रम तेज हो गया है। पारा लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में भी औसत से एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ पारा 16.6 डिग्री पहुंच गया। मौसम के बदलाव के चलते पंखे और कूलर का दौर दोबारा से लौटने को तैयार है।

Weather Forecast: इस साल मार्च से ही तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। बहरहाल, मौसम विभाग के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में प्रदेश में नमी का आगमन लगातार जारी है। इसके साथ ही विक्षोभ के असर से तापमान बढ़ना और घटने की घटनाएं हो रही हैं। गुरुवार को कुछ समय के लिए बादल छाए रह सकते हैं। एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा के और कुछ पॉकेट में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से दुर्ग और रायपुर संभाग रह सकता है।

Published on:
15 Feb 2024 04:54 pm