भिलाई

CG News: शराब दुकान को लेकर बवाल, धरने पर बैठी रही महिलाएं, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

CG News: महिलाओं ने दुकान के सामने जमीन पर बैठकर प्रदर्शन शुरू किया जो शाम तक जारी रहा। स्थानीय युवाओं ने भी इन महिलाओं को समर्थन दिया।
less than 1 minute read
Sep 26, 2025
CG News: शराब दुकान को लेकर बवाल, धरने पर बैठी रही महिलाएं, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
शराब दुकान को लेकर बवाल (photo Patrika)

CG News: खुर्सीपार क्षेत्र में शराब दुकान की शिफ्टिंग को लेकर गुरुवार को स्थानीय लोगों के आक्त्रसेश का सामना करना पड़ा। क्षेत्र की महिलाएं सुबह से दुकान के लिए प्रस्तावित नए स्थान पर प्रदर्शन करती हुईं डटी रहीं। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। रात तक पुलिस जवानों की ड्यूटी बदलती रही, लेकिन प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने अपनी जगह नहीं छोड़ी।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुर्सीपार पट्डा प्राइड की अंग्रेजी शराब दुकान को कुछ दूर शिवाजी नगर, वार्ड 51 में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। गुरुवार को सुबह आठ बजे से स्थानीय महिलाओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। महिलाओं ने दुकान के सामने जमीन पर बैठकर प्रदर्शन शुरू किया जो शाम तक जारी रहा। स्थानीय युवाओं ने भी इन महिलाओं को समर्थन दिया। विरोध बढ़ता देख, यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। महिलाओं ने बताया कि जिस जगह शराब दुकान खोली जा रही है, उसके पीछे शिवाजी नगर मोहल्ला है।

100 मीटर दूरी पर स्कूल है। मोहल्ले से महिलाएं हों या बच्चे सभी को राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचने के लिए इस रास्ते से होकर जाना होता है। शराब दुकान खुलेगी तो माहौल खराब होगा। इसके पहले शराब दुकान जहां संचालित हो रही है। वहां हत्या की घटना हो चुकी है।

तो नहीं आती ये नौबत

महिलाओं का कहना है कि इसके पूर्व मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, विधायक, कलेक्टर दुर्ग के नाम से की जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। यदि जिला प्रशासन लोगों के आवेदन को संजीदगी से लेता, तो महिलाओं को सडक़ तक आने की जरूरत नहीं पड़ती।

Updated on:
26 Sept 2025 02:15 pm
Published on:
26 Sept 2025 02:15 pm