भिलाई

दुर्ग व पटना के मध्य एक फेरे के लिए छठ पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा

chhath puja 2023 : छठ पूजा के दौरान ट्रेन दुर्ग से 15 नवंबर को दोपहर 14.45 बजे रवाना होगी।

less than 1 minute read
Nov 12, 2023
दुर्ग व पटना के मध्य एक फेरे के लिए छठ पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा

भिलाई। chhath puja 2023 : छठ पूजा के दौरान ट्रेन में होने वाली अतिरिक्त भीड़ के दौरान यात्रियों को अधिक से अधिक कंफर्म बर्थ, सीट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दुर्ग व पटना के मध्य एक फेरे के लिए छठ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन व्हाया राउरकेला, रांची, गया के मार्ग से चलाई जा रही है।


बुधवार से होगी शुरू

यह ट्रेन दुर्ग से 15 नवंबर को दोपहर 14.45 बजे रवाना होगी। ट्रेन का रायपुर आगमन 15.40 बजे व प्रस्थान 15.45 बजे, भाटापारा आगमन 16.27 बजे व प्रस्थान 16.29 बजे, बिलासपुर आगमन 17.35 बजे व प्रस्थान 17.44 बजे, चाम्पा आगमन 18.23 बजे व प्रस्थान 18.25 बजे, रायगढ़ आगमन 19.18 बजे व प्रस्थान 19.20 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 20.40 बजे व प्रस्थान 20.42 बजे होगी। यह ट्रेन राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो, चंद्रपुरा, गोमो, कोडरमा, गया, जहानाबाद स्टेशन होते हुए अगले दिन 16 नवंबर को सुबह 9.30 बजे पटना पहुंचेगी।

इसी प्रकार यह ट्रेन 16 नवंबर को सुबह 10.30 बजे पटना स्टेशन से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन जहानाबाद, गया, कोडरमा, गोमो, चंद्रपुरा, बोकारो, मुरी, रांची, हटिया, राउरकेला स्टेशन होते हुए झारसुगुड़ा आगमन 0.58 बजे व रवाना 0.10 बजे, 17 नवंबर को रायगढ़ आगमन 2.10 बजे व प्रस्थान 2.12 बजे, चाम्पा आगमन 3.23 बजे व प्रस्थान 3.25 बजे, बिलासपुर आगमन 4.35 बजे व प्रस्थान 4.45 बजे, भाटापारा आगमन 5.28 बजे व प्रस्थान 5.30 बजे, रायपुर आगमन 7.10 बजे व प्रस्थान 7.15 बजे व शुक्रवार को दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी।

Published on:
12 Nov 2023 09:34 am
Also Read
View All