महिला अध्यक्ष श्वेता मिश्रा अपने साथियों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग ग्रामीण की अध्यक्ष तुलसी साहू के नेतृत्व में कांग्रेस प्रवेश किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेश बघेल के निवास पर जाकर श्वेता मिश्रा ने कांग्रेस में शामिल होने का एलान किया। उन्होंने दावा किया कि 80 कार्यकर्ता भी उनके साथ कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
जोगी कांग्रेस को दिया झटका
जोगी कांग्रेस को झटका देने में यहां तुलसी साहू कामयाब हुई है। चुनाव से पहले इस तरह कई नेता एक दूसरे के पार्टी में शामिल होंगे यह तय है।इसके बाद भी भिलाई नगर में जोगी कांग्रेस को कमजोर करने कांग्रेस ने जो पैतरा आजमाया है, उसमें वे सफल रहे हैं। इस मौके पर भूपेश बघेल ने सभी का कांग्रेस में गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस के राजेश तिवारी, के प्रेमनाथ, नीलेश चौबे, सौरभ मिश्रा भी मौजूद थे।
महिला अध्यक्ष के रूप में कर चुकी है काम
श्वेता भिलाई नगर में प्रवक्ता व महिला अध्यक्ष के तौर पर काम कर चुकी हैं। श्वेता के दूसरे दल में चले जाने से पार्टी पर किसी तरह का भी असर नहीं पड़ेगा। पहले भी वह नगर निगम चुनाव में मेयर देवेंद्र यादव के लिए चुनाव प्रचार कर रहीं थी।
पूरी टीम के साथकिया कांग्रेस में प्रवेश
श्वेता पूरी टीम के साथ कांग्रेस में प्रवेश की है। भिलाई नगर कांग्रेस ने उसका स्वागत किया है। पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली है, उस दिशा में काम किया जा रहा है।उम्मीद है कि इस तरह से सबसे पुरानी और विश्वसनीय पार्टी कांग्रेस में लोगों के आने का सिलसिला जारी रहेगा।