भिलाई

ये गाना बजते ही 250 बच्चों ने शुरू कर दिया जोरदार हंगामा, why?

युवा खेल एवं सांस्कृति मंडल व बीएसपी इस्पात क्लब से-७ महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क समर क्लासेस चलाई जा रही है।

2 min read
Jun 05, 2018
summer camp in bhilai
summer camp in bhilai

भिलाई . युवा खेल एवं सांस्कृति मंडल व बीएसपी इस्पात क्लब से-७ महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क समर क्लासेस चलाई जा रही है। इस समर क्लास में रंगोली, ड्राइंग, पेंटिग, डांस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं और बच्चों की बड़ी तादाद इस समर कैम्प में शामिल हो रही हैं। शाम को शुरू होने वाली डांस क्लास में सबसे अधिक बच्चे एंजॉय करते नजर आते हैं। समर क्लास में बच्चों और महिलओं को टे्रनिंग जेक्शन डांस एकेडमी दे रही है। इस ३० दिवसीय समर कैम्प का समापन 9 जून को होगा। डांस क्लास में 250 बच्चे डांस की बारीकियां सिख रहे है। चार गु्रप ए, बी, सी और डी बनाया गया है। ए गु्रप में 16 से 20 के साल, बी में 11-14 साल के सी और डी गु्रप में 5 से 10 साल के बच्चे हैं। सबसे अधिक बच्चे ५ से १० साल के है। जो डांस को खूब एंजॉय कर रहे हैं। डांस के विभिन्न स्टेपस और गानों पर सिखा डांस बच्चों ने स्वीटी तेरा ड्रामा..., गुलेबा..., तेनू सूट सूट कर दा....,दारू बदनाम कर दी....इन चार गानों पर डांस किया है। एक-एक गाने को एक सप्ताह दिया जाता है। पहले बच्चों को स्टेप बताए जाते है। उसके बाद बच्चे उसे करते है। यहां पर बच्चों ने फ्री स्टाइल,बालीवूड, टोलीबूड, वेस्टन के साथ में हिपहॉप डांस भी सीखा है।

माहौल में ढल रहे बच्चे
इस समर कैम्प में जहां बच्चों को प्रशिक्षण मिल रहा है तो वहीं उनके पास एक-दूसरे को जानने-समझने का मौका भी है। छोटे बच्चों को जो निर्देश दिया जाता है उसे समझने में भी वो परेशान होते थे पर अब बच्चे धीरे-धीरे इस माहौल में ढल रहे हैं। और स्टेप को पकड़ रहे है। महिलाएं तरह-तरह की चीजें बनाना सीख रही हैं। घर का काम पूरा करने के बाद उनका समय समर कैम्प में ही बीतता है।

Published on:
05 Jun 2018 12:47 pm