भिलाई

CG Winter: छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने की संभावना, अगले तीन दिनों में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

CG Winter: दो से तीन दिनों में रात के तापमान में एक से तीन डिग्री तक गिरावट संभव है। हालांकि, दिन के तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना जताई गई है।

less than 1 minute read
Nov 27, 2025
कड़ाके की ठंड (Photo Source- Patrika)

CG Winter: दुर्ग जिले में दिन और रात-दोनों तापमान लगातार ऊपर जा रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। इसी तरह रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा, जो औसत से 2.2 डिग्री ज्यादा है। इस बढ़ोतरी के चलते दुर्ग बुधवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में रात के तापमान में एक से तीन डिग्री तक गिरावट संभव है। हालांकि, दिन के तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना जताई गई है।

विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने और शीतलहर की स्थिति बनने के संकेत दिए हैं, लेकिन दुर्ग-रायपुर सहित मध्य क्षेत्र में ठंड में विशेष बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा ने बताया कि इन दिनों उत्तर की बजाय पूर्व दिशा से नमीयुक्त हवा आ रही है, जिसके कारण रात का तापमान बढ़ा हुआ है। हवा की दिशा बदलने पर प्रदेश में दोबारा ठंडक बढ़ सकती है। तब तक दुर्ग में दिन का तापमान बढ़ने और रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहने की ही संभावना है।

Published on:
27 Nov 2025 01:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर