Rape Case: छत्तीसगढ़ युथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव आमिर सिद्धकी को बलात्कार के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Rape Case: छत्तीसगढ़ युथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव आमिर सिद्धकी को बलात्कार के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(ढ), 313 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।
पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तवर ने बताया कि शनिवार को 34 वर्षीय युवती पद्मनाभपुर थाना में अपराध दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया कि चंद्रा-मौर्या कंट्रेक्टर नगर निवासी आरोपी आमिर सिद्दीकी पिता मोहम्मद मोहसिन सिद्दीकी (35 वर्ष) से कॉलेज के समय जान पहचान हुई। लड़की ने आरोप लगाया है कि साल 2015 में उसकी मुलाकात आरोपी से चंद्रामौर्या टाकीज के पास हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने से वो एक दूसरे से प्यार करने लगे। आरोपी ने लड़की को शादी का वादा किया, लेकिन लड़की के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था।
उसे शादी करने का झांसा दिया। वर्ष 2015 से फरवरी 2025 तक शारीरिक शोषण करता रहा। अब किसी दूसरी लड़की से सगाई कर लिया। जब युवती को पता चला तो उसने विरोध किया, लेकिन आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।
इस हाईप्रोफाइल मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस पार्टी के अंदर हड़कंप मचा हुआ है। युवा नेता का दैहिक शोषण जैसे गंभीर मामले में गिरफ्तार होना कहीं ना कहीं पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं दूसरी तरफ लड़की ने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाते हुए आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है।