भिलाई

Congress Protest: बिना अनुमति प्रदर्शन, 150 कांग्रेस कार्यकताओं पर हुआ अपराध दर्ज…

Congress Protest: कांग्रेस पदाधिकारी ने टेंट लगाकर सिरसा गेट पर बैठ गए थे। परमिशन नहीं लिया था। इसके बाद थाना घेराव करने पहुंच गए।
1 minute read
Aug 29, 2024
Congress Protest: nhilai news political news

Congress Protest: सिरसा गेट पर बिना अनुमति धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकताओं के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक 150 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 190, 121, 132, 221, 324(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इधर थाने में घुसकर युवक से मारपीट के मामले में एक आरोपी को गोंदिया से गिरफ्तार किया है।

इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि मंगलवार को कांग्रेस पदाधिकारी ने टेंट लगाकर सिरसा गेट पर बैठ गए थे। परमिशन नहीं लिया था। इसके बाद थाना घेराव करने पहुंच गए। आयोजनकर्ता और 150 कांग्रेसियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। सीएसपी ने बताया कि थाने मेंमारपीट करने वाले आरोपी नजरुल इस्लाम को गोंदिया से गिरफ्तार किया है। बाकि आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

1. विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर कांग्रेसी बोले- बलौदा बाजार हिंसा से उनका कोई लेना-देना नहीं

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने शनिवार को गांधी चौक स्थित डाटा सेंटर के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा। सभा में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि 10 जून को हुई बलौदा बाजार हिंसा से विधायक व किसी भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कोई लेना-देना नहीं है। यहां पढ़े पूरी खबर…

2. मैं मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं…हिम्मत है तो कांग्रेस-भाजपा नेताओं का नार्को टेस्ट कराएं, CBI जांच भी हो

बलौदाबाजार हिंसा मामले में देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है। राजधानी रायपुर में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने CBI जांच की मांग की है। यहां पढ़े पूरी खबर…

Published on:
29 Aug 2024 03:47 pm