भिलाई

CG News: टोल प्लाजा बंद करवाने सड़क पर उतरे कांग्रेसी, जानिए कितना वसूली कर रहे टैक्स

CG News: रायपुर के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में एक घंटे तक चक्काजाम कर कुहारी टोल प्लाजा को बंद करने की मांग की गई।

2 min read
Apr 21, 2025

CG News: एनएच-53 पर 60 किलोमीटर के रेंज में बनाए गए दो टोल प्लाजा से वसूली की जा रही है। टैक्स का रेट भी बढ़ा दिया गया है। लोकल गाड़ियों से भी वसूली की जा रही है। इससे लोगों में भारी नाराजगी है। रविवार को रायपुर के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में एक घंटे तक चक्काजाम कर कुहारी टोल प्लाजा को बंद करने की मांग की गई।

रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता कुहारी टोल प्लाजा पहुंचे। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कुहारी टोल नाका को वसूली का अड्डा बताया। एनएच-53 पर बनाए गए कुहारी टोल प्लाजा राष्ट्रीय राजमार्ग भारत सरकार के नियमों के दायरे में नहीं आता है। राजनांदगांव ठाकुरटोला से कुहारी तक तीन जगह टोल टैक्स की वसूली की जा रही है।

नेहरु नगर बाइपास से कुहारी की दूरी 20 किलोमीटर है। बावजूद कुहारी टोल को टैक्स वसूलने के लिए खोल कर रखा गया है। उपाध्याय ने कहा कि कुहारी टोल प्लाजा के मैनेजर ने सिर्फ दिखाने के लिए फ्री लाइन बनाया है, लेकिन जब लोकल गाड़ियां निकलती है तो उनके फॉस्टेक से पैसे काट लिए जा रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ता विकास उपाध्याय के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। टोल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए संबंधित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। चक्काजाम करने की कोशिश की, लेकिन तत्परता से दूसरे लेन का प्रयोग कर जाम नहीं लगने दिया।

नोटिफिकेशन का किया जा रहा उल्लंघन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नोटिफिकेशन के अनुसार भी टोल वसूली नहीं की जा रही है। टोल टैक्स के पाइंट से 20 किलोमीटर के अंदर आने वाले सभी वाहनों को महीना 350 का पास बनाकर देना है। जिले के अंदर पंजीकृत वाहन है, उन्हें विशेष छूट दी जानी है। लेकिन इसकी जानकारी नहीं दी जाती है। कांग्रेसी नेता की जो मांग है, उसकी जानकारी संबंधित एनएचआई कार्यालय को भेज दी गई है, जो निर्देश मिलेगा उसका पालन किया जाएगा।

वाहनों के प्रकार सिंगल जर्नी रिटर्न जर्नी मल्टीपल जर्मी डायरेक्ट

लाइट वीकल 25 40 880 15

गुड्स, कामर्शियल 40 60 1365 20

बस, ट्रक(2 एक्सल) 85 125 2785 40

थ्री एक्सल कामर्शियल 85 130 2900 45

मशीनरी, हैवी कामर्शियल 165 250 5560 85

ओवर साइज वीकल 180 270 5980 90

गुलाब फूल देकर मांगा समर्थन

विकास उपाध्याय ने वाहन चालकों से समर्थन मांगा। कार्यकताओं ने वाहन चालकों को गुलाब फूल भेंट किए। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पोस्टर पर बेशरम पेड़ भेट किया गया। टोल के कार्यकताओं को बेशरम का पौधा भेंट किया।

Updated on:
21 Apr 2025 11:17 am
Published on:
21 Apr 2025 11:15 am
Also Read
View All

अगली खबर