छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं को एक बार फिर टालना पड़ सकता है। यह परीक्षाएं 4 मई से शुरू होनी थी लेकिन माशिमं ने अभी तक इस बारे में जिला शिक्षा विभाग को कोई सूचना प्रेषित नहीं की है।
भिलाई@Patrika. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं को एक बार फिर टालना पड़ सकता है। यह परीक्षाएं 4 मई से शुरू होनी थी लेकिन माशिमं ने अभी तक इस बारे में जिला शिक्षा विभाग को कोई सूचना प्रेषित नहीं की है। बताया जा रहा है कि अभी 30 अप्रेल को बोर्ड ने एक बैठक बुलाई है, जिसमें परीक्षा के बारे में निर्णय हो सकता है।
पहले माशिमं एक बार परीक्षाओं को निरस्त कर चुका
बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस लॉकडाउन 3 मई तक जारी है। इसके बाद भी लॉकडाउन की मियाद को आगे बढ़ाने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में दोबारा परीक्षा कराना मुश्किलों भरा साबित हो सकता है। बता दें कि इससे भी पहले माशिमं एक बार परीक्षाओं को निरस्त कर चुका है। यह परीक्षा 21 से 23 मार्च के बीच होनी थी, जिसे कोरोना संकट की वजह से निरस्त किया गया था। पूर्व में नए टाइम-टेबल को जारी करने के साथ ही माशिमं ने कहा था कि इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपनी तैयारी पूरी रखें।
इस तरह है परीक्षाओं का शेड्यूल
परीक्षा तिथि कक्षा 12वीं -
4 मई - भूगोल, भूगोल नवीन पाठ्यक्रम
5 मई - वाणिज्यिक गणित, संस्कृत विशिष्ठ, कंप्यूटर एप्लीकेशन।
6 मई - भारतीय संगीत, होमसाइंस, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, स्टेनो, ड्राइंग इत्यादी।
8 मई - रिटले मार्किटिंग मैनेजमेंट, आईटी, ऑटोमोबाइल सर्विस, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर।
परीक्षा तिथि कक्षा 12वीं -
4 मई - केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत, मूकबधिर छात्रों के लिए ड्राईंग।
5 मई - व्यावसायिक पाठ्यक्रम।
माशिमं से कोई नई अधिसूचना जारी नहीं
प्रवास सिंह बघेल, डीईओ, दुर्ग ने बताया कि बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं का टाइम-टेबल जरूर आया है, लेकिन अभी तक माशिमं से कोई नई अधिसूचना जारी नहीं की है। एक-दो दिनों में माशिमं बैठक करने वाला है। उसके बाद ही सबकुछ स्पष्ट हो पाएगा।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.