भिलाई

कर्फ्यू समाप्त, लॉकडाउन जारी : अब शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी कौन कौन सी दुकानें, देखें सूची

कोरोना वायरस रोकथाम के लिए तीन दिवसीय कफ्र्यू समाप्त होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। सोमवार को दोपहर तीन बजे तक आवश्यक सामान खरीदने के बाद लोग वापस घरों में कैद हो गए। हालांकि कलेक्टर अंकित आंनद ने आवश्यक वस्तुओं की खरीदी समय में 1 घंटे की और अतिरिक्त छूट दी है।
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2020, 9:34 PM IST
कर्फ्यू समाप्त, लॉकडाउन जारी : अब शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें, देखें सूची
कर्फ्यू समाप्त, लॉकडाउन जारी : अब शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें, देखें सूची

दुर्ग@Patrika.कोरोना वायरस रोकथाम के लिए तीन दिवसीय कफ्र्यू समाप्त होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। सोमवार को दोपहर तीन बजे तक आवश्यक सामान खरीदने के बाद लोग वापस घरों में कैद हो गए। हालांकि कलेक्टर अंकित आंनद ने आवश्यक वस्तुओं की खरीदी समय में 1 घंटे की और अतिरिक्त छूट दी है।
दुर्ग शहर में कोरोना की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने धीरे धीरे छूट देना शुरू कर दिया है। जिले में पिछले एक माह से एक भी पॉजीटिव मरीज नहीं मिलने से निर्धारित शमय पर प्रशासन ने 1 घंटे की छूट दी है। अब लोग सामान खरीदने शाम 4 बजे तक निकल सकते हैं। यह छूट केवल बाजार से घर तक के लिए है। इस दौरान पुलिस लगातार गस्त भी कर रही है। बेवजह घूमते हुए पाए जाने पर न केवल वाहनों को जब्त किया जाएगा, बल्कि मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

50 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई
जिले की सीमा को सील कर शहर के प्रमुख चौराहों को वन वे किया गया है। कफ्र्यू समाप्त होने के बाद लोग बेवजह घर से निकल रहे थे। शहर में अलग अलग चौक चौराहों पर तैनात पुलिस ने लगभग 50 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। लॉकडाउन के दौरान जिले के प्रमुख स्थानों पर जारी नाकेबंदी यथावत रहेगी

इन दुकानों को खोलने का समय बढ़ा
1. सभी मंडी, दुकान, ठेल े( सब्जी, फ ल, अनाज) डेली नीड्स, किराना, मोबाइल रिचार्ज की दुकानें, पशुचारा एवं अन्य खाद्य आपूर्ति की दुकानें सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक खुलेंगी।
2. उचित मूल्य दुकान सुबह 9 से शाम 4 बजे तक ।
3. दूध सप्लाई (डेयरी) से संबंधित दुकानें, मिल्क पार्लर एवं दूध सप्लाई दुकानें सुबह साढ़े छह से शाम 4 बजे तक।
4. गैस एजेंसी सुबह 9 से 4बजे तक।
5. बैंकिंग सेवा सुबह 10 से 2 बजे तक।
6. दवा, दुकान, चश्मे की दुकान, पेट्रोल पंप, एटीएम, टेलीकाम/ इंटरनेट, आईटी आधारित सेवा, पोस्टल सेवाएं, अपने सामान्य समय में निर्धारित समयानुसार खुलेंगे अर्थात समय की कोई पाबंदी नहीं।

इन दुकानों को भी खोलने की अनुमति
च्वाइस सेंटर (ग्रामीण क्षेत्र में), इलेक्ट्रीशियन, मोटर मैकेनिक, प्लबंर, एसी मेकेनिक, बोर खनन, कुरियर सेवाएं, ट्रक रिपेयरिंग, भवन निर्माण सामाग्री।

पुलिस ने बरती सख्ती
शहर के शहीद चौक और हिन्दी भवन के सामने वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई की जद में आने वाले तरह-तरह के बहाने बनाते रहे। अधिकतर दवाई लेने का बहाना बना रहे थे वहीं पर्ची मांगे जाने पर चोरी पकड़ी जा रही थी। किसी ने अस्पताल जाने का बहाना बनाया इसके बाद भी कार्रवाई से बच नहीं पाए। वर्दीधारी को देखकर भागने का प्रयास करने वालों पर बेत से प्रहार भी किया गया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on: