भिलाई

CG Crime: दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा डकैत गिरोह का सरगना, लूट के मामले में था फरार

CG Crime: दुर्ग पुलिस की चतुराई के सामने वह बौना पड़ा। उसे पता चला कि छत्तीसगढ़ पुलिस दो आरोपियों को लेकर लौट गई। जब वह चौथे दिन घर से बाहर मार्केट के लिए निकला तो दुर्ग पुलिस की दूसरी टीम ने उसे टांडा मार्केट में दबोच लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Oct 2024, 2:46 PM IST
CG crime

CG Crime: अंजोरा चौकी क्षेत्र में रसमड़ा टिंबर व्यवसायी दिलीप के घर में हुई डकैती के मामले में फरार सरगना काला भाया पकड़ा गया। दुर्ग पुलिस की चतुराई के सामने वह बौना पड़ा। उसे पता चला कि छत्तीसगढ़ पुलिस दो आरोपियों को लेकर लौट गई। जब वह चौथे दिन घर से बाहर मार्केट के लिए निकला तो दुर्ग पुलिस की दूसरी टीम ने उसे टांडा मार्केट में दबोच लिया। एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने पत्रवार्ता में खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि गनियारी रोड रसमड़ा निवासी दिलीप मिश्रा और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर डकैती की वारदात के मामले में भील गिरोह के सरगना कालाभाया को पकडऩे में सफलता मिली है। धार झाबुआ क्षेत्र में 22 दिनों तक कैंप कर भंगू डावर (25वर्ष) और भूरसिंह को पकडा था। इस मामले का दो आरोपी अभी फरार है। उनकी तलाश जारी है।

गैंगस्टर है कालाक्षेत्र में है खौफ

क्राइम डीएसपी हेमप्रकाश नायक ने बताया कि वर्ष 2014-15 में कालाभाया छत्तीसगढ़ के कटघोड़ा जेल में बंद था। पेशी के दौरान भाग गया था। फिर उसे गिरफ्तार कर बिलासपुर जेल में रखा गया। सजा काटने के बाद वह वर्ष 2019 से बाहर है। तभी से घूम-घूमकर डकैती, लूट और चोरी जैसे अपराध को अंजाम दे रहा है। उसने अपने गांव में ऐसा खौफ बनाया है कि उसका नाम बताने से लोग डरते है। अपराध से अर्जित धन से आलीशान बंगला बनया है। उसके पास कई लग्जरी गाडिय़ा हैं।

Updated on:
5 Oct 2024, 2:46 PM IST
Published on: