भिलाई

Dog Show: भिलाई में डॉग शो, 25 नस्ल के कुत्ते दिखाएंगे करतब, बिल्लियां भी होंगे शामिल

Dog Show: कार्यक्रम के एक दिन पूर्व 8 फरवरी को सुबह 10 से 12 बजे तक संगठन की ओर से फ्री वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Feb 2025, 12:05 PM IST
Dog Show: भिलाई में डॉग शो, 25 नस्ल के कुत्ते दिखाएंगे करतब, बिल्लियां भी होंगे शामिल

Dog Show: छत्तीसगढ़ डॉग लवर्स संगठन की ओर से 25वां सिल्वर-जुबली डॉग शो का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 9 फरवरी को सेक्टर 7 बीएसपी सीनियर सेकंडरी स्कूल ग्राउंड में किया जाएगा। इस शो में मुंबई, नागपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, दुर्ग-भिलाई के 25 नस्लों के डॉग शामिल होंगे। साथ ही देशी डॉग भी प्रदर्शन करते नजर आएंगे।

वहीं बिल्लियां भी अपना सौंदर्य प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम के एक दिन पूर्व 8 फरवरी को सुबह 10 से 12 बजे तक संगठन की ओर से फ्री वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा।

वहीं पुलिस प्रशिक्षण के डॉग भी अपनी भूमिका निभाते नजर आएंगे। आयोजन समिति के सचिव चिन्ना ने बताया कि कार्यक्रम में थाईलैंड से जज एकपोट फुरिपनयाफिनन शामिल होंगे। मुख्य अतिथि के रुप में विधयाक रिकेश सेन शामिल होंगे।

Updated on:
7 Feb 2025, 12:05 PM IST
Published on: