भिलाई

Traffic Rules: दुर्ग-भिलाई में 22 हजार वाहन मालिकों को डाक से नोटिस, ई-चालान नहीं भरा तो होगी बड़ी कार्रवाई

Traffic Rules: Mई-चालान के लिए 22 हजार वाहन मालिकों को डाक से नोटिस भेजा है। भुगतान नहीं करने पर परिवहन विभाग के जरिए वाहनों का सर्विस रिकॉर्ड ब्लॉक कराने की कार्रवाई होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 1:57 PM IST
Traffic Rules
वाहन मालिकों को डाक से नोटिस (photo Patrika)

Traffic Rules: यातायात नियमों का उल्लंघन करने के बाद लंबे समय से ई-चालान का भुगतान नहीं करना अब वाहन मालिकों को भारी पड़ सकता है। दुर्ग यातायात पुलिस ने बकाया ई-चालान की वसूली के लिए सख्ती शुरू कर दी है। इसके तहत पिछले दो माह में करीब 22 हजार वाहन मालिकों को डाक के माध्यम से नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने को कहा गया है। नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं करने वाले वाहन मालिकों की सूची परिवहन विभाग को भेजी जाएगी, जिसके बाद संबंधित वाहनों का सर्विस रिकॉर्ड ब्लॉक कराने की कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैफिक एएसपी ने बताया

ट्रैफिक एएसपी कौशलेंद्र देव पटेल ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है। जिले में अब तक नियमों के उल्लंघन पर कुल 1 लाख 13 हजार 671 ई-चालान जारी किए गए हैं, जिनमें से महज करीब 24 हजार चालानों का ही भुगतान हुआ है। शेष बकायादारों को चिह्नित कर लगातार नोटिस भेजे जा रहे हैं।

नेहरू नगर यातायात मुख्यालय में भी ऑफलाइन सुविधा

वाहन मालिक जो ऑनलाइन भुगतान करने में असमर्थ हैं, उनके लिए नेहरू नगर स्थित यातायात मुख्यालय (गुरुद्वारा तिराहा) में अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई है। यहां पहुंचकर वे अपने लंबित ई-चालान का भुगतान कर सकते हैं।

Updated on:
20 Nov 2026, 1:57 PM IST
Published on: