Durg Raipur Bridge: एक अप्रैल से दुर्ग-रायपुर खारून नदी ब्रिज पर आना-जाना बंद हो जाएगा। प्रशासन ने मरम्मत कार्य के चलते 1 महीने तक वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की है…
Durg Raipur Bridge: राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज के मरम्मत कार्य के चलते यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। यह प्लान एक अप्रैल यानी मरम्मत के पहले दिन से ही लागू किया जाएगा। ( CG News ) मरम्मत अवधि में मुख्य मार्ग से वाहनों की आवाजाही सीमित कर वैकल्पिक रास्तों से आवागमन सुनिश्चित जाएगा। लगभग 1 महीने तक दुर्ग–रायपुर खारून नदी ब्रिज पर मरम्मत कार्य चलेगा। इस दौरान भारी जाम से बचने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग जारी किया है।
रायपुर एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय, आरंग और अभनपुर जाने वाले वाहन चालकों को सेलूद-पाटन-अभनपुर मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। इससे खारून ब्रिज पर लगने वाले जाम से पूरी तरह बचा जा सकता है। इसी तरह, दुर्ग-भिलाई, रिसाली और उतई से रायपुर जाने वाले वाहन चालक सेलूद-फुंडा-जामगांव, मोतीपुर और अमलेश्वर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। सिरसा गेट-मोतीपुर-अमलेश्वर मार्ग भी बेहतर विकल्प बताया गया है।
यातायात विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें और अनावश्यक रूप से मुख्य मार्ग पर प्रवेश न करें। वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने से जाम से राहत मिल सकेगी और यात्रा सुगम होगी।
भारी व मध्यम वाहन: दुर्ग से रायपुर जाने वाले वाहन कुम्हारी टोल के बाद दाहिने पुल से खारून ब्रिज पार करेंगे।
कार और दोपहिया: दोनों दिशाओं में चलने वाले हल्के वाहन ग्राम चंदनीडीह से पुराने पुल (रपटा) का उपयोग करेंगे।
चन्दनीडीह से कुम्हारी टोल प्लाजा और इसके विपरीत दिशा में वन‑वे ट्रैफिक ही चलेगा। ओवरटेक बिल्कुल न करें, क्योंकि पुल सिंगल लेन है। यातायात संकेतों और पुलिस के निर्देशों का पालन अनिवार्य है।
Naxalite Surrender: पापा राव के सरेंडर पर CM साय का बड़ा दावा, बोले- 31 मार्च तक खत्म होगा नक्सलवाद