भिलाई

Durga Pooja Special Train: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस तारीख से शुरू होगी दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन…

Durga Pooja Special Train: गोंदिया-सांतरागाछी पूजा स्पेशल ट्रेन, गोंदिया से 4 व 9 अक्टूबर को व सांतरागाछी-गोंदिया पूजा स्पेशल ट्रेन, सांतरागाछी से 5 व 10 अक्टूबर, को चलेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Aug 2024, 6:41 PM IST
Durga pooja special train : bhilai news chhattisgarhnews

Durga Pooja Special Train: रेल यात्रियों को रेल प्रसाशन ने बड़ी खुशखबरी दी है। दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा के लिए गोंदिया व सांतरागाछी के मध्य पूजा स्पेशल गाड़ी का परिचालन 2 फेरों के लिए शुरू किया जाएगा।

गोंदिया-सांतरागाछी पूजा स्पेशल ट्रेन, गोंदिया से 4 व 9 अक्टूबर को व सांतरागाछी-गोंदिया पूजा स्पेशल ट्रेन, सांतरागाछी से 5 व 10 अक्टूबर, को चलेगी। इस पूजा स्पेशल गाड़ी में 2 एसएलआरडी, 6 सामान्य, 10 स्लीपर, 1 एसी थ्री, 1 एसी-टू, 1 एसी प्रथम सहित 20 कोचों की सुविधा रहेगी।

Durga Pooja Special Train: यात्रियों की सुविधा के लिए सराहनीय प्रयास

इस स्पेशल ट्रेन का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा को बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित और सुगम यात्रा प्रदान करना है। दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन का यह निर्णय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

त्योहारों के समय यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि होती है और ऐसे में यह स्पेशल ट्रेनें बहुत राहत पहुँचती हैं। रेलवे की यह पहल यात्रियों की समस्याओं को कम करने और उन्हें बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

Updated on:
22 Aug 2024, 6:41 PM IST
Published on: