भिलाई

कांग्रेस नेता बोले: सभा सम्मेलन से चुनाव नहीं जीता जा सकता, मतदाता के करीब जाएं, पढ़ें खबर

एआईसीसी, पीसीसी और ब्लॉक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। वरिष्ठ नेताओं ने पदाधिकारियों को गमछा ओढ़ाकर सम्मान किया।
2 min read
Mar 10, 2018
Durg Congress

दुर्ग . एआईसीसी, पीसीसी और ब्लॉक में नव नियुक्त पदाधिकारियों का कांग्रेस भवन में सम्मान किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं ने पदाधिकारियों को गमछा ओढ़ाकर सम्मान किया। इस दौरान नेताओं ने पदाधिकारियों को चुनाव जीतने के गुर भी बताए। नेताओं ने कहा कि विशेष अवसरों पर केवल सभा, सम्मेलन व बैठकों से काम नहीं चलेगा, बल्कि बड़े से लेकर छोटे पदाधिकारियों को बूथ लेवल में जाकर सरकार की विफलताओं को बताने की जरूरत है।

कांग्रेस पार्षद दल द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

कांग्रेस पार्षद दल द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधायक अरुण वोरा व शहर अध्यक्ष आरएन वर्मा ने पदाधिकारियों का सम्मान किया। सम्मान के बाद वर्ष 2018 के विधानसभा व 2019 के लोक सभा चुनाव के लिए रणनीति पर भी चर्चा की गई। इसमें विधायक वोरा व शहर अध्यक्ष आरएन वर्मा ने दो-टूक शब्दों में कहा कि दावे-प्रतिदावे से अलग फिलहाल बूथ लेवल पर काम करने की जरूरत है।

भाजपा की निष्क्रियता को उजागर किया जा सके

विधायक वोरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठित होकर सरकार को जवाब देने की जरूरत है। इसी मकसद से ब्लॉक से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारियां दी जा रही, ताकि कार्यकर्ताओं को संगठित कर बूथ स्तर पर काम किया जा सके।शहर अध्यक्ष आरएन वर्मा ने कहा कि बूथ लेवल पर कार्य करने की ज्यादा जरूरत है, ताकि जनता के समक्ष कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाकर भाजपा की निष्क्रियता को उजागर किया जा सके।

कार्यकर्ता अभी से बूथ लेवल पर जुट जाएं

एआईसीसी से सदस्य दीपक दुबे ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझें और अभी से बूथ लेवल पर जुट जाएं। कार्यकर्ताओं को पीसीसी प्रतिनिधि मदन जैन, राधेश्याम शर्मा, शंकर लाल ताम्रकार, नीता लोधी, सीजू एंथोनी व अब्दुल गनी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अलताफ अहमद, नेता प्रतिपक्ष लिखन साहू, जमुना साहू, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, सुरेन्द्र सिंह, इरफान खान, खुर्शीद अहमद, अनूप चंदानिया मौजूद थे।

Published on:
10 Mar 2018 08:20 pm