28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थलसेना भर्ती रैली : देशसेवा का जज्बा लिए 33 हजार युवा तैयार, पढि़ए पूरी खबर

थल सेना भर्ती रैली का आयोजन 10 से 17 मार्च तक होगा। देशभक्ति का जज्बा लेकर प्रदेशभर के 33 हजार युवा इस भर्ती रैली में शामिल होंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 9 Mar 2018, 2:32 PM IST

Army recruitment

राजनांदगांव@पत्रिका. यहां थल सेना भर्ती रैली का आयोजन १० से लेकर १७ मार्च तक होगा। देशभक्ति का जज्बा लेकर प्रदेशभर के ३३ हजार युवा इस भर्ती रैली में शामिल होंगे। कल नौ मार्च की रात १२ बजने के साथ ही जैसे ही दस तारीख लगेगी, आठवीं बटालियन के मैदान में भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। थल सेना के कर्नल और भर्ती प्रभारी संजय प्रकाश इस पूरी भर्ती प्रक्रिया का संचालन करेंगे। थल सेना भर्ती रैली निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से होगी। राजनांदगांव के युवाओं को सेना भर्ती के लिए लगातार शारीरिक और लिखित परीक्षा का प्रशिक्षण जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग की मदद से दिया है।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान ये दस्तावेज जरूरी
शिक्षा का प्रमाण पत्र -१०वीं, १२वीं और उच्च शिक्षा के अंक सूची, हाउस कीपर और मेस कीपर के लिए ८वीं पास सैनिक ट्रेडमैन
निवास प्रमाण पत्र- जिलाधीश अथवा तहसीलदार द्वारा जारी किया हो।
चरित्र प्रमाण पत्र-ग्राम पंचायत, सरपंच, पार्षद, स्कूल, प्रधानचार्य (अगर उसी स्कूल में कार्यरत हो ) अन्यथा थाना-प्रभारी द्वारा ०१ सितंबर २०१४ के बाद जारी किया हो।
जाति प्रमाण पत्र-अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जारी किया हुआ (सभी जातियां)एवं सामान्य जाति के लिए नोटरी से जारी शपथ पत्र पर जाति लिखा हुआ या सरपंच, पार्षद एवं प्रतिहस्ताक्षर हो।
अनापत्ति पत्र-१८ वर्ष से कम आयु वाले उम्मीद्वार अपने माता/पिता से अनापत्ति पत्र साथ ले जाए।

शपथ पत्र
प्रस्तुत प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। १० रुपए के स्टाम्प पेपर पर दिए प्रारुप शपथ पत्र जिला के समक्ष अधिकारी से सत्यापित होना आवश्यक है। इसके अलावा २० रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना होगा।

अगले पेज में भी पढ़ें खबर