
भिलाई. व्यस्ततम चौक चौराहों पर अब ट्रैफिक पुलिस वाहनों की चेकिंग नहीं करेगी। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने और चौक चौराहों को दबावमुक्त करने आईजी ने यह फरमान जारी किया है। आईजी जीपी सिंह ने शहर के व्यस्त चौराहों पर वाहनों की चेकिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह व्यवस्था दुर्ग भिलाई के अलावा रेंज के अंतर्गत आने वाले राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा व कबीरधाम जिला के लिए है।
आईजी का सभी एसपी को फरमान
आमतौर पर यातायात पुलिस व्यवस्त चौराहों पर दुपहिया वाहन की चेकिंग कर चालान काटती है। चालानी कार्रवाई से वाहन चालक परेशान होते हैं। कई बार बचने के लिए भागने का प्रयास करता है और इस आपाधापी दुर्घटना का शिकार भी होते जाते हैं। ऐसी स्थिति से बचने और चौक को व्यवस्थित करने के लिए आईजी ने रेंज के सभी एसपी को फरमान जारी किया है कि ९ मार्च से किसी भी चौक पर चालानी कार्रवाई न किया जाए।
फिर भी कार्रवाई से नहीं बच सकते चालक
आईजी ने यातायात नियमों को उलंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए हैं।शराब पीकर वाहन चलाने वाले, तीन सवारी, ओवर स्पीड,बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर पुलिस नजर रखेगी।
चैकिंग के लिए तलाश रहे जगह
आईजी के निर्देश मिलते ही यातायात विभाग के अधिकारी सड़क की लंबाई नापना शुरू कर दिया है। वे ड्यूटी लगाने फिक्स प्वाइट बनाने जगह की तलाश कर रहे है। इसके पहले तक वाहन चेकिंग के लिए अधिकारी शहर के चौक चौराहों को चिन्हित करके रखे थे।
हाईटेक होगी चालानी कार्रवाई
यातायात विभाग चालानी कार्रवाई मैनुअल करती है। रसीद काटने के बाद जुर्माना शुल्क वसूल करती है। इस व्यवस्था को बंद कर ई.चालान काटे जाने की योजना तैयार की है।
सीसीटीवी को किया जाएगा दुरूस्त
शहर के अलग अलग मार्गो में ३६ सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिनमें से अधिकतर बंद पड़े हैं। आईजी ने सभी सीसी कैमरा को ठीक करने के निर्देश दिए हैं।
शहर के इन चौराहों पर होती थी जांच
भिलाई में - कुम्हारी चौक, सिरसा गेट चौक, डबरा पारा चौक, पावर हाउस चौक, खुर्सीपार चौक, चंद्रा मौर्या टाकिट चौक, सुपेला चौक, नेहरु नगर चौक।
दुर्ग में - मालवीयनगर चौक, राजेन्द्र प्रसाद चौक, सरदार पटेल चौक, शहीद चौक, मिनीमाता चौक, जेल तिराहा और महाराजा चौक।
ट्रैफिक जागरूकता पर सेमिनार
या तायात नियमों की जानकारी देने के लिए पुलिस जागरूकता अभियान चला रही है। शैक्षणिक संस्थाओं में सेमीनार आयोजित कर विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए भी अभियान चलाया गया था। आईजी लोगों को जगरुक करने के लिए लगातार अभियान चलने के लिए कहा है।
Updated on:
09 Mar 2018 11:20 am
Published on:
09 Mar 2018 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
