भिलाई

EOW-ACB Raid in Bhilai: एसीबी/ईओडब्ल्यू के रडार में होटल व्‍यवसायी, IAS-IPS अधिकारियों का है करीबी…

EOW-ACB Raid in Bhilai: छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नेहरू नगर ईस्ट निवासी होटल व्यवसाय अनिल कुमार पाठक के होटल एवं निवास में शुक्रवार सुबह एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा छापा मारा गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Aug 2024, 1:13 PM IST
EOW-ACB Raid in Bhilai

EOW-ACB Raid in Bhilai: छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर एसीबी/ईओडब्ल्यू (EOW-ACB Raid in Bhilai) की टीम ने भिलाई में छापेमार कार्रवाई की। मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई के नेहरू नगर ईस्ट निवासी होटल व्यवसायी अनिल कुमार पाठक के होटल एवं निवास में एसीबी एवं ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश दी है।

EOW-ACB Raid in Bhilai: होटल कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी

वहीं अनिल कुमार पाठक राज्य के आईएएस, आईपीएस अधिकारियों के करीबी बताए जा रहे हैं। बता दें कि करीब 20 अफसर होटल कारोबारी के ठिकानों पर पहुंचे हैं और छानबीन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आज कोरबा और रायगढ़ में भी कारोबारियों के ठिकानों में दबिश दी गई है।

टीम की दस्तक से ही घर में मचा हड़कंप

EOW-ACB Raid in Bhilai: जानकारी के अनुसार, एसीबी की 10 सदस्यीय टीम ने दो वाहनों में कोरबा में ठेकेदार एमएस पटेल के घर दबिश दी। टीम की दस्तक से ही घर में हड़कंप मच गया है। घर के अंदर पहुंचने के साथ टीम ने दस्तावेजों की तलाश शुरू कर दी है। जैसे-जैसे दस्तावेज मिलते जा रहे हैं, उनकी पड़ताल करने में जुट गई है।

Updated on:
16 Aug 2024, 1:13 PM IST
Published on: