भिलाई

सोमवार से सीजी बोर्ड परीक्षा : पहले दिन गणित के सवालों में उलझेंगे परीक्षार्थी

माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ के तहत दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं कल 5 मार्च से जबकि बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होंगी।

2 min read
Mar 04, 2018

राजनांदगांव. माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ के तहत दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं कल ५ मार्च से जबकि बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं ७ मार्च से शुरू होंगी। दसवीं का पहला प्रश्नपत्र गणित का होगा। पहले ही प्रश्रपत्र में बच्चों को गणित के सवालों से जूझना होगा। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जिले के सभी १५२ केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष कल परीक्षा शुरू होने से करीब एक से डेढ़ घंटे पहले अपने पास के संबंधित थाने से प्रश्रपत्र हासिल करेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी एसके भरतद्वाज ने बताया कि सभी १५२ केन्द्रों में परीक्षा के संचालन के लिए व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। केन्द्रों में साफ सफाई के अलावा पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त कर लिया गया है।

पांच उडऩदस्ता
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कक्षा दसवीं की और कक्षा बारहवीं की परीक्षाएं सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर सवा १२ बजे तक होंगी। परीक्षा में नकल और किसी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने और परीक्षा निर्विध्र संपन्न कराने के लिए जिले में पांच उडऩदस्ता का गठन किया गया है। ये दल जिले भर के परीक्षा केन्द्रों में घूम-घूमकर जांच करेगा। परीक्षा कार्य के लिए नोडल अधिकारी डिप्टी कलक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर को बनाया गया है।
फैक्ट पाइल
हाइस्कूल 27610 परीक्षार्थी
हायर सेकेंडरी 18902 परीक्षार्थी
आज वितरण 125 केन्द्र
कुल परीक्षा केन्द्र 152

ये भी पढ़ें

धोखा : पढ़ाई मुफ्त में और परीक्षा देने के लिए लगेंगे तीन करोड़

सोमवार को 12वीं का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र

युगांतर पब्लिक स्कूल में सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं कल 5 मार्च से शुरू होंगी। सोमवार को 12वीं का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र है, जबकि 10 वीं का आईटी का प्रश्नपत्र है। सीबीएसई द्वारा बनाए एक मात्र परीक्षा केन्द्र में बारहवीं बोर्ड में देहली पब्लिक स्कूल, गायत्री पब्लिक स्कूल, जेएमजे नवजीवन स्कूल, नीरज पब्लिक स्कूल, संस्कार सिटी पब्लिक स्कूल,वाइडनर मेमोरियल स्कूल, वेसलियन स्कूल, युगांतर पब्लिक स्कूल के 634 विद्यार्थी तथा दसवीं बोर्ड में देहली पब्लिक स्कूल, गायत्री पब्लिक स्कूल, जेएमजे नवजीवन स्कूल, केंद्रीय विद्यालय राजनांदगांव, माइलस्टोन खैरागढ़, नीरज पब्लिक स्कूल, संस्कार सिटी पब्लिक स्कूल, वाइडनर मेमोरियल स्कूल, वेसलियन स्कूल, युगांतर पब्लिक स्कूल के 891 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

ये भी पढ़ें

Photo Gallery: न्यायालय परिसर में दुर्ग अधिवक्ता संघ का होली मिलन समारोह
Published on:
04 Mar 2018 08:52 pm
Also Read
View All