भिलाई

होली पर जमकर हुडदंग, गाली दी तो सिर फोड़ दिया, बीच बचाव करने वाले की कर दी पिटाई, पढ़ें खबर

त्योहार पर जमकर हुडदंगबाजी हुई। एक व्यक्ति ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने उसका सिर फोड़ दिया। वहीं दूसरी घटना में बीच-बचाव करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया।
2 min read
Mar 04, 2018
Durg holi

दुर्ग . शहर में रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्वक नहीं निपटा। त्योहार पर जमकर हुडदंगबाजी हुई। एक व्यक्ति ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने उसका सिर फोड़ दिया। वहीं दूसरी घटना में बीच-बचाव करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। झगड़ रहे लोगों ने उलटे उसकी ही पिटाई कर दी। वहीं चोरों ने एख दुसान से सैकड़ों जोड़ी जूते चप्पलों पर हाथ साफ कर दिया। इसी कड़ी में एक चोर ने तो बस स्टैंड से एक्टिवा ही पार कर दिया।

गाली-गलौच से मना करने पर मारपीट

शीतला नगर में घर के सामने गाली-गलौच करने से मना करने पर बैगापारा निवासी युवकों ने मारपीट कर दी। घटना में एक युवक का सिर फट गया। जानकारी के अनुसार शीतला नगर निवासी संजय उर्फ हीरू ठाकुर अपने साथियों के साथ रंग गुलाल खेल रहा था। इसी दौरान बैगापारा निवासी आशीष सोनी, रिकेश सेन, बादल यादव, अर्चित कसेर पहुंचे और गाली गलौच करने लगें। गाली गलौच पर आपत्ति करने पर युवकों ने जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान पत्थर के वार से हीरू ठाकुर का सिर फट गया। वहीं सौरभ चंद्राकर घायल हो गया। मामले की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ दफा 294, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

बीच बचाव करने गया और हो गई पिटाई

उरला में विवाद में बीच बचाव करने गए अधेड़ की ही युवकों ने पिटाई कर दी। मामले में मोहन नगर पुलिस ने धारा 279, 506 बी, 323 के तहत अपराध दर्ज किया है। मोहन नगर पुलिस के मुताबिक उरला स्थित आदर्श होटल के सामने विक्की सतनामी और राकेश यादव वहीं के कांतिलाल पटेल के साथ विवाद कर रहे थे। इस विवाद में बीच बचाव करने के लिए यानंद यादव (51 वर्ष) मौके पर पहुंचा। इस पर विक्की व राकेश ने यानंद की ही पिटाई कर दी और पत्थर से वार कर सिर फोड़ दिया।

नगाड़ा बजाने के नाम पर विवाद
नगाड़ा बजाने से नाराज युवकों ने नाबालिग की पिटाई कर दी। इससे नाबालिग के सिर व शरीर पर गंभीर चोटे आई है।
नाबालिग के पिता रियाज अली द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक घटना शाम साढ़े 5 बजे की है। पीडि़त घर के सामने साथियों के साथ बैठकर नगाड़ा बजा रहा था, तभी पड़ोस का धीरज अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और शोर-शराबा कर रहे हो कहते हुए मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी धीरज व अन्य के खिलाफ धारा 294, 506 बी और 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

अगले पेज में भी पढ़ें खबर

Published on:
04 Mar 2018 11:19 pm