28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनांदगांव सरकारी शराब दुकान में आग लगी या लगाई गई? पढ़ें खबर

होली के दिन मोहारा बाइपास में स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में आग लगने से लाखों की अंग्रेजी शराब जलकर राख हो गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 4 Mar 2018, 10:29 PM IST

Wine shop

राजनांदगांव@ पत्रिका. होली के दिन यानि ड्राई डे पर शहर के आऊटर में मोहारा बाइपास में स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में आग लगने से लाखों रुपए मूल्य की अंग्रेजी शराब जलकर राख हो गई। आबकारी विभाग ने प्रारंभिक तौर पर आगजनी की वजह शाट-सर्किट को माना है लेकिन दुकानें बंद रहने पर यहां सुरक्षा व्यवस्था नहीं किए जाने को लेकर विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ड्राई डे पर शराब दुकान के साथ गोडाउन में भीषण आगजनी
मोहारा बाइपास में शुक्रवार शाम अंग्रेजी शराब दुकान और इसी से लगी गो-डाऊन में आग लग जाने से लाखों रुपए मूल्य की महंगी शराब जल गई। आग लगने की खबर होने के बाद आनन फानन में आबकारी अमला मौके पर पहुंचा और नगर निगम के फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार आग पहले दुकान से ही लगे गोडाउन में लगी। यहां भारी मात्रा में शराब की पेटियां रखी थी।

भगवान भरोसे थी दुकान की सुरक्षा

कागज और पु_े के गत्ते में रखी बोतलों में आग तेजी से बढऩे लगी और दुकान के सेल्फ और काउंटर तक बढ़ गई। होली के त्योहार पर ड्राई डे होने के कारण शराब दुकान बंद थी और यहां गार्ड भी नहीं थे, इसलिए आग लगने की जानकारी देर से हुई। आग की चपेट में दुकान में बीयर रखने के लिए रखा फ्रीजर भी बुरी तरह जल गया। पंखे और टेबल कुर्सियां भी जल गए हैं।

स्टॉक ज्यादा होने के कारण नुकसान के आकलन में समय
सहायक आबकारी आयुक्त नीतू नोतानी ठाकुर ने बताया कि आगजनी पर काबू पाए जाने के बाद से लगातार दुकान में जली और सुरक्षित बची शराब की बोतलों को अलग-अलग करने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि होली को लेकर स्टाक बहुत ज्यादा था, ऐसे में नुकसान का वास्तविक आंकडा़ पता चलने में वक्त लग सकता है।