23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोर्ड एग्जाम का पेपर बहुत टफ चेक होता है, मैं फेल तो नहीं हो जाऊंगी? ऐसे ही सवाल-जवाब यहां पढ़ें

सर, क्या हिंदी-इंग्लिश सब्जेक्ट में स्कोर करने से फस्र्ट डिविजन आने के चांसेज बढ़ जाते है? मैं हिंदी में तो ठीक हूं, लेकिन इंग्लिश में बेहतर नहीं

3 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Mar 03, 2018

CG board

भिलाई. सर, क्या हिंदी-इंग्लिश सब्जेक्ट में स्कोर करने से फस्र्ट डिविजन आने के चांसेज बढ़ जाते है? मैं हिंदी में तो ठीक हूं, लेकिन इंग्लिश में बेहतर नहीं कर पाता। मुझे क्या करना होगा जिससे अच्छे नंबर आए? ऐसे ही कुछ सवाल माध्यमिक शिक्षा मंडल और सीबीएसई के टोल फ्री नंबर पर कॉल पर बच्चे पूछ रहे हैं। इनमें दुर्ग जिले के भी सैकड़ों स्टूडेंट्स शामिल है। एक्सपर्ट स्टूडेंट्स को एग्जाम फोबिया से बचने का रास्ता बता रहे हैं।

आप भी जानिए... कैसे-कैसे सवाल

साइकालॉजिस्ट - स्वाती शर्मा
सवाल - मैं इतना पढऩे के बाद भी क्लास में सब भूल जाती हूं, इससे मेरा समय बर्बाद होता है। क्या करें मैम?
एक्सपर्ट - जरूरी नहीं है कि सिर्फ गणित को ही सॉल्व कर पढ़ा जाए। आप हर सब्जेक्ट को लिखकर याद करने की कोशिश कीजिए। लिखने से हमारा मांइड उस चीज को ज्यादा समय तक याद रखता है।

सवाल - मैम, बोर्ड एग्जाम का पेपर बहुत टफ चेक होता है, कहीं मैं फेल तो नहीं हो जाऊंगी?
एक्सपर्ट - हां, पेपर टफ चेक होता है, लेकिन आप तो बेहतर एग्जाम लिखेंगी ना, तो फिर डर कैसा, टेंशन छोड़कर पूरी ईमानदारी के साथ पढ़ाई करें। देखना आप अच्छे नंबरों से पास होंगी।

सवाल - मैं दसवीं में हूं, पापा हर दम पढऩे को कहते हैं, क्या हम थोड़ा खेल भी नहीं सकते?
जवाब - बेशक खेलिए लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद। आप हर घंटे दो घंटे के बीच में ब्रेक ले सकते हैं। इससे आपका माइंड फ्री भी रहेगा। एकाग्रता बढ़ेगी। पैरेंट्स बच्चों के प्रति थोड़ा धैर्य रखें, वे अच्छा करेंगे।

डॉ. डीके बोदले, हिंदी
सवाल - हिंदी सबसे स्कोरिंग सब्जेक्ट हैं, पढ़ाई कैसे करे जिससे अच्छे अंक आएं?
एक्सपर्ट - सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि बढ़े प्रश्नों के साथ-साथ छोटे प्रश्नों को भी महत्व दें। एक और दो नंबरों के प्रश्नों को हल करने के बाद एक निंबध और पत्र लेखन से यकीनन अच्छे माक्र्स आएंगे।

सवाल - सर, क्या निंबध लेखन की भी कोई स्पेशल ट्रीक होती है, जो ज्यादा अंक दिलाती है?
एक्सपर्ट - निबंध में अच्छे अंक चाहिए तो सबसे पहले रूपरेखा तैयार कीजिए। इसके बाद प्रस्तावना लिखें, जो प्रभावशाली हो। निंबध की व्याख्या बिंदुवार करने और उचित निष्कर्ष लिखने से ही चेकर इम्पे्रस होता है।

सवाल - पत्र लेखन इतना इम्पॉटेंट है। क्या हम इसे छोड़ नहीं सकते, यदि लिखना हो तो क्या विधि अपनाई जानी चाहिए?
एक्सपर्ट - हां... पत्र लेखन इम्पॉटेंट होता है। पत्र लेखन को तीन भागों में बांटकर लिखें। सबसे पहले पत्र की मुख्य बातों का उल्लेख करें, व्याकरण भी पत्र का महत्व दर्शाता है। अंत में प्रेषक का पूरा पता जरूर लिखें।

सवाल - सर, क्या हिंदी में मात्राओं को पेपर चेकर माइंड करता है। हमारे माक्र्स सबसे ज्यादा किस चीज में कटते हैं?
एक्सपर्ट - हां बिल्कुल... पेपर चेक करने वाला हिंदी की मात्राओं पर भी ध्यान देगा। पेपर लिखते समय मात्राओं पर विशेष ध्यान दें। सबसे ज्यादा माक्र्स व्याकरण और मात्राओं में कटते हैं।

कुमारी अंजू सूत, एक्सपर्ट इंग्लिश
सवाल - मैम, इंग्लिश के पेपर में कौन से ऐसे पूछे जा सकते हैं। हमें किस तरह से तैयारी करनी होगी?
एक्सपर्ट - अब इंग्लिश के पेपर में ऐसे राइटिंग बदला है। आप से रीसेंट या करंट अफेयर्स पर ऐसे पूछा जा सकता है। आप स्वस्छ भारत अभियान, पॉल्युशन, गुणवत्ता वर्ष, इनडिसिप्लीन एजुकेशन सबंधित की तैयारी जरूर करें।

सवाल - क्या ग्रामर से स्कोर किया जा सकता है। इसमें कितने माक्र्स कटते हैं और कैसे?
एक्सपर्ट - हां... इंग्लिश ग्रामर भी स्कोरिंग है। यह जरूर जाने लें कि ग्रामर में या तो पूरे माक्र्स मिलेंगे या कुछ भी नहीं क्योंकि यह राइटिंग पैकेज नहीं है, इसमें आपको सटीक जवाब लिखना होता है।

सवाल - इंग्लिश के पेपर में पहले कम नंबर वाले क्वेश्चन बनाए या फिर ज्यादा?
एक्सपर्ट - इंग्लिश स्कोरिंग सब्जेक्ट है। आपको जो पहले समझ आए वही प्रश्न पहले बनाएं। जिसमें डाउट हो उसे बाद के लिए समय मैनेज करें। प्रश्न-उत्तर को जरूर लिखें, इसमें अच्छे माक्र्स मिलते हैं।