
भिलाई. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की कमान अब अनिल कुमार चौधरी के हाथ होगी। सेल चेयरमैन के लिए हुए इंटरव्यू के बाद चार का नाम लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) को भेजा गया। वहां से सेल चेयरमैन पद के लिए अनिल कुमार चौधरी के नाम पर मुहर लगी। वे लंबे समय से फायनेंस के पद पर रहते हुए सेल के तमाम यूनिटों के संबंध में बारीकी से जानकारी लेते रहे हैं। सेल चेयरमैन की जवाबदारी उनको मिलने से तमाम यूनिटों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
सेल के चेयरमैन पद के लिए गुरुवार को इंटरव्यू हुआ
सेल के चेयरमैन पद के लिए गुरुवार को इंटरव्यू हुआ। इंटरव्यू का बुलावा 6 अधिकारियों को मिला था। जिसमें सेल से 4 व दूसरी कंपनी से 2 अफसर थे। इंटरव्यू के लिए जिनका चयन हुआ है, उसमें सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक के सीएमडी एन सिंघल, मोइल के डायरेक्टर कमर्शियल टीके पाटनिक, सेल के डॉयरेक्टर फायनेंस अनिल चौधरी, सेल के डायरेक्टर कमर्शियल सोमा मंडल, सेल के ईडी अलोक सहाय, सेल के ईडी एचएन राय शामिल थे।
इनका नाम भेजा गया पीईएसबी को, डायरेक्टर फायनेंस अनिल चौधरी के नाम पर मुहर लगी
इंटरव्यू के बाद सेल के डॉयरेक्टर फायनेंस अनिल चौधरी, सेल के डायरेक्टर कमर्शियल सोमा मंडल, सेल के ईडी अलोक सहाय, सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक के सीएमडी एन सिंघल, मोइल के डायरेक्टर कमर्शियल टीके पटनायक का नाम पीईएसबी भेजा गया। जहां से डायरेक्टर फायनेंस अनिल चौधरी के नाम पर मुहर लगी।
सेल को नए मुकाम तक लेकर जाएंगे यह उम्मीद
बीएमएस के महामंत्री दिनेश कुमार पाण्डेय ने बतााय कि सेल चेयरमैन के पद के लिए पीएसईबी ने अनिल कुमार चौधरी के नाम की अनुशंसा किए जाने पर उनको बधाई दी। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशासनिक क्षमता, व्यवहार कुशल, हैं। वे सेल को नए मुकाम तक लेकर जाएंगे यह उम्मीद है। वर्तमान चेयरमैन पीके सिंह जून २०१८ में रिटायर्ड होने वाले हैं।
Published on:
01 Mar 2018 11:04 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
