भिलाई

CG News: सब स्टेशन के स्टोरेज परिसर में लगी आग, ,मची अफरा-तफरी

CG News: तीन दमकल वाहनों की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाई। इस वजह स बड़ी दुर्घटना टल गई। कमाडेंट नागेन्द्र सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम 4 बजे आग लगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 May 2025, 2:44 PM IST
CG News: सीएसईबी सब स्टेशन के स्टोरेज परिसर में लगी आग, ,मची अफरा-तफरी

CG News: भिलाई तीन स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (सीएसईबी) के ट्रांसफार्मर स्टोरेज परिसर में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल पहुंचा। तीन दमकल वाहनों की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाई। इस वजह स बड़ी दुर्घटना टल गई। कमाडेंट नागेन्द्र सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम 4 बजे आग लगी।

धुएं की अधिकता और स्थल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के कारण आग बुझाना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन जिला अग्निशमन दमकल दलों ने बहादुरी और सतर्कता के साथ कार्य किया। आग को अन्य ट्रांसफार्मरों तक फैलने से रोक लिया, जिससे भारी आर्थिक नुकसान होने से बच गया।

कमांडेंट ने बताया कि तेज आंधी के कारण एचटी लाइन टूट गई। उससे उठी चिंगारी से नीचे रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग इतनी तेज हो गई कि उसकी लपटे दूर तक दिखाई देने लगी। समय पर सूचना मिल गई थी। इस लिए टीम ने मौके पर पहुंच गई। आग को बुझा लिया।

Updated on:
2 May 2025, 2:44 PM IST
Published on: