भिलाई

CG News: इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती, फ्रैंच नागरिक पहुंचा भिलाई, तबीयत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती

CG News: इंस्टाग्राम में हुई दोस्ती के चलते फ्रांस का एक नागरिक अपनी महिला मित्र से मिलने नेहरु नगर आ गया। संबंधित थाना में बिना सूचना दिए वह 20 दिनों से एक होटल में ठहरा था।
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2024, 11:13 AM IST
CG news

CG News: इंस्टाग्राम में हुई दोस्ती के चलते फ्रांस का एक नागरिक अपनी महिला मित्र से मिलने नेहरु नगर आ गया। संबंधित थाना में बिना सूचना दिए वह 20 दिनों से एक होटल में ठहरा था। 3 अक्टूबर को वह भेलवा तालाब में बेहोश मिला। उपचार के लिए चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुपेला टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि फ्रांसीसी नागरिक जॉन भिलाई में घुमने आया था। वह मॉर्निंग वॉक करते भेलवा तालाब पहुंचा। जहां एक्सरसाइज अधिक कर दिया। वह दर्द की दवाई अधिक खा लिया, जिससे वही गिर गया और बेहोश हो गया। सूचना पर तत्काल डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पहले उसे पल्स अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर ले जाने के लिए बोला। फिर उसे चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल ले गए। जहां उसे भर्ती कराया गया है।

17-18 सितबर को पहुंचा भिलाई

जानकारी के मुताबिक जॉन की इंस्टाग्राम पर नेहरु नगर में रहने वाली एक महिला से दोस्ती हुई। उससे मिलने के लिए टूरिस्ट वीजा पर भारत पहुंचा। 17-18 सितबर को वह भिलाई नेहरु नगर पहुंचा। जहां वह लिव स्टॉर होटल में ठहरा था। भिलाई घुमते समय उसकी मुलाकात एक 16 साल के लड़के से हुई। उससे किराए की रुम के बारे में जानकारी ली। लड़के ने उसे स्मृति नगर क्षेत्र में ले जाकर पीजी में ठहरा दिया।

पुलिस इंटेलिजेंस को पता नहीं चला

कोई भी विदेशी नागरिक आता है तो उसके बारे में पूरी जानकारी एंबेसी में रहती है। वह कहां जा रहा है और कब उसकी वापसी होगी। संबंधित थाना के पुलिस को उसकी जानकारी होती है। इस मामले में पुलिस विदेशी नागरिक के भिलाई प्रवास पर अनभिज्ञ रही।

सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा एक फ्रांसीसी नागरिक टूरिस्ट विजा पर सुपेला थाना क्षेत्र में आया है। परसो वह भेलवा तालाब में घुम रहा था। वह डिप्रेशन में था तो अचानक गिर गया। जब उसकी जांच की गई तो उसने सी फार्म नहीं भरा था। उससे पूछताछ की गई। संदेहास्पद बात कुछ नहीं है।

Updated on:
7 Oct 2024, 11:13 AM IST
Published on: