भिलाई

Gold-Silver Price Hike: सोने के दाम में हुई बढ़ोत्तरी, जानें आज क्या है कीमत…

Gold-Silver Price Hike: सोना अब तक के सर्वाधिक 78,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। अगस्त में जहां सोने का भाव 69,500 रुपए था, उसमें एक महीने में ही 5 हजार रुपए की वृद्धि हुई है।

2 min read
Sep 27, 2024

Gold-Silver Price Hike: सोने के दाम ने गुरुवार को नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। सोना अब तक के सर्वाधिक 78,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। अगस्त में जहां सोने का भाव 69,500 रुपए था, उसमें एक महीने में ही 5 हजार रुपए की वृद्धि हुई है। जिले के सराफा कारोबारियों का अनुमान है कि दीपावली तक सोना और निखरकर 84 हजार रुपए तक पहुंच सकता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध ने सोने के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी की है। इधर, चांदी के दाम भी आसमान छू रहे हैं। दीपावली के ठीक पहले सोने के दाम की छलांग का असर बाजार पर पड़ सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए सराफा कारोबारियों ने विभिन्न ऑफर्स के जरिए ग्राहकों को आकर्षित करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा मेकिंग चार्जेस में छूट जैसी सुविधा देकर भी दाम को बैलेंस करने की योजना पर कारोबारी काम कर रहे हैं।

दीपावली में 84 हजार पहुंचने की संभावना

महीनेभर में ही सोने के भाव में 5 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है। दीपावली में सोने का भाव 84 हजार रुपए तक पहुंचने की संभावना दिख रही है। सोना में निवेश करने वालों को लाभ हुआ है। त्योहारी सीजन में डिमांड बढ़ेगी। इसकी तैयारी हो रही है। बाजार में अभी और उछाल आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

यह भी तथ्य जानना जरूरी

पुरानी पीढ़ी भले ही जानती हो, लेकिन नई पीढ़ी को जानना जरूरी है कि साल 2001 में सोने के दाम अक्टूबर में 4300 रुपए प्रति तोला थे। यानी 23 साल में सोने का मूल्या 16 गुना बढ़ गया। साल 1996 में सोने का मूल्य 5,160 रुपए था, लेकिन इसमें गिरावट के बाद यह दाम लगातार कम होते रहे। उसके बाद आज तक गोल्ड के दाम में कभी भी भारी गिरावट का दौर नहीं दिखाई दिया।

सराफा कारोबारी से प्राप्त आंकड़े

अभी 78,150

2023 58,600

2022 52,950

2021 50,045

2020 48,651

2019 35,220

2018 31,438

2017 29,667

2016 28,623

2015 26,343

2014 28,006

2013 29,600

2012 - 31,050

2011 - 26400

Updated on:
27 Sept 2024 05:21 pm
Published on:
27 Sept 2024 12:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर