4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई में 84 करोड़ रुपए में बनेंगे दो नए फ्लाईओवर, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Bhilai News: भिलाई शहर वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने दो नए फ्लाईओवर की मंजूरी दी है। निर्माण के लिए अनुमाति 84 करोड़ रुपए खर्च होंगे…

2 min read
Google source verification
Bhilai news

कुम्हारी फ्लाईओवर ब्रिज की तस्वीर ( Photo - Patrika )

बीरेंद्र शर्मा. मुंबई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-53 से रोजाना गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। खुर्सीपार गेट चौक और सिरसा गेट चौक पर दो फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्रबंधन के अनुसार करीब 84 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इन दोनों फ्लाईओवर का आदेश जनवरी के अंत तक जारी हो जाएगा। इसके बाद फरवरी में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मार्च-अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इनके बनने पर भिलाई में कुल छह फ्लाईओवर हो जाएंगे।

खुर्सीपार और सिरसा गेट चौक पर होंगे निर्माण

दुर्ग-भिलाई औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण एनएच-53 पर यातायात का दबाव अत्यधिक रहता है।
विशेषकर भिलाई स्टील प्लांट के पास खुर्सीपार और सिरसा गेट चौक पर अक्सर जाम की स्थिति बनती है। इससे भारी वाहनों के साथ आम नागरिकों को भी परेशानी होती है। इस समस्या के समाधान के लिए एनएच प्रबंधन ने सडक़ परिवहन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।

40 हजार से अधिक वाहनों को राहत

एनएच-53 छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग है, जिससे प्रतिदिन 40 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। यही कारण है कि यह मार्ग रायपुर-दुर्ग-भिलाई औद्योगिक बेल्ट की लाइफलाइन माना जाता है। पूर्व में सुपेला, पावर हाउस, डबरापारा और कुम्हारी में बनाए गए चार फ्लाईओवर के कारण इस व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम हुआ। पीक आवर्स में लगने वाले लंबे जाम से भी लोगों को राहत मिली। अब खुर्सीपार और सिरसा गेट पर फ्लाईओवर बनने से यात्रा का समय और कम होगा तथा जाम से स्थायी राहत मिलेगी।
42-42 करोड़ रुपए लागत

एनएच अधिकारियों के मुताबिक दोनों चौकों पर लगभग 42-42 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। प्रत्येक फ्लाईओवर की लंबाई करीब 900 मीटर होगी, जबकि चौक के बाद लगभग 400 मीटर तक उतरान (रैंप) रहेगा। इससे जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

एनएच-53 पर बने चारों फ्लाई ओवर के बारे में

सुपेला फ्लाई ओवर- लंबाई 2 किलोमीटर लागत 90 करोड़ रुपए
पावर हाउस फ्लाई ओवर- लंबाई 1.6 किलोमीटर लागत 66 करोड़ रुपए
डबरापारा फ्लाई ओवर- लंबाई 1.3 किलोमीटर लाहत 72 करोड़ रुपए
कुम्हारी फ्लाई ओवर - लंबाई 550 मीटर लागत 49-85 करोड़ रुपए
विशेष: इसमें पावर हाउस फ्लाई ओवर 1.6 किलोमीटर सबसे लंबा और राज्य का पहला क्रॉस फ्लाई ओवर है।

सब इंजीनियर, जयंत वर्मा ने बताया कि खुर्सीपार और सिरसा गेट चौक पर दो फ्लाईओवर के प्रस्ताव मंत्रालय को भेजे गए थे। करीब 84 करोड़ की लागत से निर्माण होगा। जनवरी के अंत तक आदेश आ जाएगा, फरवरी में टेंडर और मार्च-अप्रैल से काम शुरू किया जाएगा।

Story Loader