26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fraud News: इंस्टाग्राम ऐड से शुरू हुआ ठगी का खेल, शातिरों ने टेलीग्राम निवेश जाल में महिला से 7.76 लाख हड़पे

Fraud News: ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर अज्ञात ठगों द्वारा एक महिला से 7 लाख 76 हजार 600 रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है।
2 min read
Google source verification
Fraud News

वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी (Photo Patrika)

Fraud News: ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर अज्ञात ठगों द्वारा एक महिला से 7 लाख 76 हजार 600 रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। भट्टी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले की जांच में जिला साइबर टीम भी जुटी है।

इंस्टाग्राम से टेलीग्राम तक फैलाया जाल

सेक्टर-1 निवासी तरन्नुम राशिद ने पुलिस को बताया कि आठ जनवरी को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब से संबंधित एक विज्ञापन आया। लिंक पर क्लिक करने पर एक वाट्सऐप नंबर खुला, जहां अधिक मुनाफे का झांसा देकर टेलीग्राम अकाउंट बनाने को कहा गया। इसके बाद टेलीग्राम चैट के माध्यम से उन्हें दिए गए यूपीआई पर 9 और 10 जनवरी को गूगल-पे के जरिए किस्तों में 1,80,600 रुपए जमा कराए गए। कुछ समय बाद बताया गया कि यह राशि शेयर मार्केट में निवेश की गई है और रकम दोगुनी हो चुकी है।

राशि निकालने के नाम पर और पैसा जमा कराया

ठगों ने मुनाफे की राशि निकालने के लिए और निवेश की मांग की। इसके बाद पीड़िता से एसबीआई पूरे नगर शाखा के खाता धारक करण सिंह के खाते में 2,46,000 रुपए तथा एसबीआई करलपुरा शाखा के खाता धारक सैयद शाह के खाते में 3,50,000 रुपए नकद जमा कराए गए। यह रकम 12 और 13 जनवरी को सेक्टर-4 स्थित एसबीआई बैंक में जमा की गई।

छह लाख और मांगने पर खुला ठगी का राज

इसके बाद जब पीड़िता ने टेलीग्राम के माध्यम से अपनी राशि वापस मांगी, तो अज्ञात अकाउंट से छह लाख रुपए और जमा करने की मांग की गई। तभी उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि गम्भीरता से जांच की जा रही है, आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।