भिलाई

CG News: केवल नाम का सुशासन तिहार, नहीं हुआ समस्याओं का समाधान, सिर्फ मिला आश्वासन

CG News: सुशासन तिहार में जिन समस्याओं को लिखकर दिए थे, वह ऐसी भी नहीं थी कि जिसका निराकरण नहीं किया जा सके। इसके बाद भी शिविर में जाकर पूछने पर अधिकारी केवल आश्वासन देते रहे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 May 2025, 12:20 PM IST
CG News: केवल नाम का सुशासन तिहार, नहीं हुआ समस्याओं का समाधान, सिर्फ मिला आश्वासन

CG News: नगर निगम, भिलाई में मंगलवार को फिर एक बार सुशासन तिहार के बाद समाधान शिविर लगाया गया। वैशाली नगर के लोकांगन में लगाए गए शिविर में पहुंचने वाले लोगों ने बताया कि उनकी समस्या का समाधान करने की जगह हाथ में आशसन ही लगा है।

सुशासन तिहार में जिन समस्याओं को लिखकर दिए थे, वह ऐसी भी नहीं थी कि जिसका निराकरण नहीं किया जा सके। इसके बाद भी शिविर में जाकर पूछने पर अधिकारी केवल आश्वासन देते रहे।

अधिकारी रहे मौजूद

शासन के सभी प्रमुख विभाग उद्यान शाखा, शहरी अजीविका मिशन, लोक कर्म विभाग, छग. गृह निर्माण मंडल, जल विभाग, नियमितिकरण, विद्युत विभाग, महिला व बाल विकास, पेंशन विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष, मोर संगवारी के सदस्य, आधार कार्ड, यातायात, वन विभाग, श्रम विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। हाउसिंग बोर्ड कालोनी में बारिश के पानी के निकासी को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है। कोई अधिकारी झांकने तक नहीं आया।

चंद्रशेखर पोद्दार, हाउसिंग बोर्ड

दिया गया पोषण आहार किट - वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने इस मौके पर 6 कुपोषित बच्चों को सुपोषित किट व 5 गर्भवती महिलाओ को पोषण आहार किट दिया। महिला व बाल विकास विभाग की टीम ने पोषण आहार का प्रदर्शनी भी लगाई थी। विधायक की पहल पर काउंटर पर 15 नए ड्राईविंग लाइसेंस बनाए गए।

Updated on:
14 May 2025, 12:20 PM IST
Published on: