भिलाई

कोरोना लॉकडाउन में राहतभरी खबर : फोन करने पर दवाइयां पहुंचेगी घर तक

कोरोनो को देखते हुए हर वर्ग के लोगों को शासन सुविधाएं दे रही है। लॉकडाउन की वजह से अब गंभीर और लंबी बीमारी से जुझ रहे लोगों को घर पर दवा का स्टाक रखने की जरुरत नहीं। सरकार ने जिले के 13 मेडिकल स्टोर्स संचालकों को घर पहुंच सेवा देने की अनुमति दी है।
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2020, 11:20 PM IST
Feature image

दुर्ग@Patrika. कोरोनो को देखते हुए हर वर्ग के लोगों को शासन सुविधाएं दे रही है। लॉकडाउन की वजह से अब गंभीर और लंबी बीमारी से जुझ रहे लोगों को घर पर दवा का स्टाक रखने की जरुरत नहीं। सरकार ने जिले के 13 मेडिकल स्टोर्स संचालकों को घर पहुंच सेवा देने की अनुमति दी है।

जिले के 13 मेडिकल स्टोर्स संचालक को घर पहुंच सेवा के लिए विशेष अनुमति
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से कई लोग मेडिकल स्टोर्स तक पहुंच नहीं पा रहे है। आवश्यकता पडऩे के बाद दवाई खरीदने उन्हें दूसरे पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए शासन ने दवा विक्रेताओं से अनुरोध किया था कि अगर वे चाहे तो घर पहुंच सेवा के लिए विशेष अनुमति ले सकते है। यह सेवा केवल लॉकडाउन अवधि के लिए होगी। मेडिकल स्टोर्स संचालकों के अनुरोध पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले के 13 मेडिकल स्टोर्स संचालक को घर पहुंच सेवा के लिए विशेष अनुमति दी है।

घर पहुंच सेवा के लिए यह करना होगा
घर पहुंच सेवा केलिए मेडिकल स्टोर्स संचालक को अपने शॉप के बाहर एक डिस्प्ले लगाना होगा। जिसमें वाट्सऐप नंबर, टेलिफोन या मोबाइल नंबर का उल्लेख करना होगा। आवश्यकतानुसार मरीज इस नंबर पर कॉल कर दवा का आर्डर देकर घर बैठे दवाइयां मंगवा सकते हैं।

इन क्षेत्रों के दवा दुकानों को विशेष अनुमति
धमधा-1
भिलाई 3-1
दुर्ग-3
भिलाई नगर- 8

अनुमति दे सकते हैं
ब्रजराज सिंह, निरीक्षक (ड्रग) खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि शासन के आदेश पर हमने घर पहुंच सेवा की विशेष अनुमति दी है। अगर कोई मेडिकल संचालक इच्छुक है तो हम उन्हें अनुमति दे सकते हैं। इसके लिए कोई विशेष नियम नहीं है।

फैक्ट फाइल
मेडिकल स्टोर्स दुर्ग में-300
होलसोल दुकान-200
मेडिकल स्टोर्स भिलाई में-400
होलसोल दुकान-200

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
6 Apr 2020, 11:20 PM IST
Published on: