भिलाई

Hemchand Yadav University : हेमचंद विश्वविद्यालय की पूरक परीक्षाएं शुरू

Hemchand Yadav University : कम्प्यूटर एप्लीकेशन विषय के अतिरिक्त विषय की बीकॉम भाग एक, दो एवं तीन की परीक्षा आयोजित होंगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Oct 2023, 9:06 AM IST
Hemchand Yadav University : हेमचंद विश्वविद्यालय की पूरक परीक्षाएं शुरू
Hemchand Yadav University : हेमचंद विश्वविद्यालय की पूरक परीक्षाएं शुरू

भिलाई। Hemchand Yadav University : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की पूरक परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। संभाग के 46 परीक्षा केन्द्रों में से 27 परीक्षा केन्द्रों पर स्नातक स्तर की बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए की द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की पर्यावरण अध्ययन एवं मानव अधिकार विषय की परीक्षाएं हुईं।

वहीं अब शनिवार को कम्प्यूटर एप्लीकेशन विषय के अतिरिक्त विषय की बीकॉम भाग एक, दो एवं तीन की परीक्षा आयोजित होंगी। विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिका जांच का काम विवि कैंपस में २६ अक्टूबर से केंद्रीय मूल्यांकन के जरिए शुरू होगा। पूरक की परीक्षाएं 21 अक्टूबर दशहरा अवकाश के बाद दोबारा 25 अक्टूबर से शुरू होंगी। इसी बीच विश्वविद्यालय में अक्टूबर में दो पीएचडी वायवा शिक्षा एवं माइक्रोबायोलॉजी विषय शामिल हैं।

Published on: