31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अधिसूचना जारी, संभाग के 20 हजार विद्यार्थियों को राहत…

CG Education : दुर्ग संभाग के स्कूल-कॉलेजों में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) को अब गांवों में सात दिवसीय जागरुकता शिविर के दौरान फंड की कमी से परेशान नहीं होना पड़ेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 21 Oct 2023, 8:38 AM IST

अधिसूचना जारी, संभाग के 20 हजार विद्यार्थियों को राहत...

अधिसूचना जारी, संभाग के 20 हजार विद्यार्थियों को राहत...

भिलाई। CG Education : दुर्ग संभाग के स्कूल-कॉलेजों में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) को अब गांवों में सात दिवसीय जागरुकता शिविर के दौरान फंड की कमी से परेशान नहीं होना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने एनएसएस कैम्प के लिए राशि में 38 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। पहले जहां एनएसएस कैम्प में शामिल प्रत्येक स्वयंसेवक के लिए रोजाना 62.50 रु. का खर्च दिया जाता था, वहीं अब इसमें इजाफा करते हुए राशि को प्रत्येक स्वयं सेवक पर सौ रुपए कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए एनएसएस कैम्प फंड में वृद्धि की है। इस पहल से एनएसएस कैम्प में आए वालेंटियर्स को बेहतर नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Railway Update : ट्रेनों में पटाखों की खेप रोकने अलर्ट, ज्वलनशील और विस्फेटक पदार्थ जानलेवा

450 रुपए को किया 700
पहले तक स्वयंसेवक के सात दिवसीय शिविर के लिए 450 रुपए का खर्च निर्धारित था, जिसमें बढ़ोतरी के बाद यह राशि 700 रुपए कर दी गई है। एनएसएस कैम्प के दौरान स्वयंसेवक पर सौ रुपए रोजाना के हिसाब से खर्च होंगे। यह राशि मुख्यत: नाश्ता और भोजन पर खर्च होगी। इस राशि से स्वयंसेवकों को सुबह-शाम चाय-नाश्ता और दो समय के भोजन की व्यवस्था एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी को करनी होती है। इसके साथ ही हर रविवार को होने वाली रेगुलर एक्टिविटी के फंड में भी इजाफा कर दिया गया है। इस मद में बढ़ोतरी का ब्योरा विश्वविद्यालयों को जल्द ही मिल जाएगा। इसके बाद रविवार के चाय-नाश्त का मैन्यू भी बेहतर होगा। पहले तक सौ स्वयंसेवकों की यूनिट को १२ हजार रुपए नाश्ता के लिए और 3 हजार रुपए स्टेशनरी व अन्य मद में एक साल के लिए दिया जाता था, जिसमें अब लगभग दोगुने की वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें : खरीफ की फसल कटने लगी, खाद, बीज और कीटनाशक के 36 सैंपल फेल, अभी भी 109 की नहीं आई रिपोर्ट

दुर्ग विश्वविद्यालय -
दुर्ग विवि से पंजीकृत वॉलेंटियर्स - 14,450
कुल एनएसएस इकाई -170
सम्बद्ध स्कूल - 95
सम्बद्ध कॉलेज - 75
--
सीएसवीटीयू से पंजीकृत वॉलेंटियर्स - 5650
कुल एनएसएस इकाई - 67
संबद्ध कॉलेज -69

यह भी पढ़ें : Train Update : जितनी बर्थ, उतने टिकट का प्लान फेल, बगैर एक्स्ट्रा कोच टिकट कंफर्म मुश्किल

एनएसएस कैम्प के लिए प्रति स्वयंसेवक 450 रुपए दिया जाता था, जिसे बढ़ाकर 700 रुपए किया गया है। एक दशक बाद इसमें बदलाव हुआ है। कॉलेज और स्कूलों से एनएसएस फंड में बढ़ोतरी की लगातार मांग भी उठ रही थी। दुर्ग विवि के 14 हजार से अधिक एनएसएस वॉलेंटियर्स को फायदा होगा।
- डॉ. आरपी अग्रवाल, एनएसएस समन्वयक, डीयू