भिलाई

वीमंस ने जाना मुसीबत में कैसे मिलेगी चंद मिनट में पुलिस की मदद

भिलाई. अगर आप किसी मुसीबत में है और समय पर न तो फेमिली वालों का फोन लग रहा और न ही थाने में पुलिस फोन उठा रही है तो घबराइए मत क्योंकि अभिव्यक्ति ऐप से आप चंद मिनट में पुलिस की मदद पा सकते हैं। छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा को लेकर अभिव्यक्ति ऐप में और नए फीचर जोड़ दिए हैं। जिसमें एसओएस के जरिए महिलाएं या युवतियां वाइस रिकार्डिग के जरिए मात्र 15 सेकंड में अपनी लोकेशन और बात पुलिस तक पहुंचा सकती है। और उनकी बात वहां तक पहुंचते ही चंद मिनट में पुलिस मदद को पहुंच सकती है। यह बात जब भिलाई महिला समाज के
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Feb 2022, 10:43 AM IST
woman sefty app
छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा को लेकर अभिव्यक्ति ऐप में और नए फीचर

अभिव्यक्ति ऐप के बारे में बताया

भिलाई महिला समाज के सेक्टर 4 स्थित उद्योग केन्द्र में जिला पुलिस की ओर से आईयूसीएडब्लू प्रभारी एवं एडिशन एसपी मीता पवार ने सभी को अभिव्यक्ति ऐप के बारे में बताया। इस मौके पर रक्षा टीम की सदस्यों ने हेल्पलाइन नंबर के साथ ही रक्षा टीम किस तरह शहर में महिला सुरक्षा को लेकर कार्य कर रही है उसकी जानकारी दी। इस मौके पर महिला थाना प्रभारी सी तिर्की, रक्षा टीम की सदस्य एसआई संगीता मिश्रा व उनकी टीम, भिलाई महिला समाज की वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वागता विश्वास, अतिरिक्त उपाध्यक्ष नीरजा कुमारी, सचिव रत्ना दुकानिया, सहसचिव गिताली दत्ता, कोषाध्यक्ष गिताली दत्ता, सहकोषाध्यक्ष मऊ राय सहित 10 क्लब के पदाधिकारी मौजूद थे।

शिकायत के साथ सुरक्षा
महिला थाना प्रभारी सी तिर्की ने बताया कि इस ऐप्लिकेशन में महिलाएं घर बैठे थाने तक अपनी शिकायत पहुंचा सकती है, वहीं मदद भी ले सकती है। इसके लिए दो अलग-अलग ऑप्शन भी दिए गए हैं। उन्होंने इस मौके पर बढ़ते महिला अपराध को आंकड़ों के जरिए बयां किया। थाना प्रभारी ने कहा कि टूटते घर और उजड़ते वैवाहिक रिश्तों को केवल संस्कारों के जरिए ही बचाया जा सकता है। उन्होंने सभी को सलाह दी कि वे बेटी और बेटे दोनों को ही अच्छे संस्कार दें।

Published on: